Skip to content
September 7, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने NEET एग्जाम को लेकर छात्रा आयुषी पटेल की याचिका पर सुनवाई की।

June 12, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb”div

div class=”f46ba790″इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने NEET एग्जाम को लेकर छात्रा आयुषी पटेल की याचिका पर सुनवाई की। छात्रा ने ओएमआर शीट फटी हुई मिलने पर रिजल्ट जारी न करने का मामला उठाया है। छात्रा की ओर अदालत में मौजूद वकील ने बताया, छात्रा की ओएमआर शीट में जो एप्लीकेशन नम्बर भरा गया है, वह NTA द्वारा भेजे गए ई-मेल से अलग है।div

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

जिस पर सुनवाई के बाद न्यायालय ने एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) और छात्रा को तीन दिन का समय दिया है। इन तीन दिनों में मूल दस्तावेज पेश करने का आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 18 जून को होगी। इस मामले में न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान की पीठ ने सुनवाई की।

मैनुअल मूल्यांकन कराने की उठाई मांग

छात्रा आयुषी पटेल ने अपनी याचिका में कहा, OMR शीट की मैनुअल चेकिंग कराई जाए। साथ ही केंद्र सरकार को मामले में जांच के आदेश दिए जाए। जब तक कोर्ट का फैसला नहीं आ जाता है। तब तक काउंसलिंग पर रोक लगाई जाए।

आयुषी पटेल की तरफ से मौजूद वकील ने कोर्ट को बताया कि एनटीए की तरफ से एक ई-मेल मिला आया था। जिसमें बताया गया कि आयुषी पटेल की OMR शीट फटी हुई मिली है। जिसकी वजह से उनका रिजल्ट जारी नहीं किया जाएगा। वहीं NTA के वकील ने छात्रा की ओरिजिनल ओएमआर शीट, स्कोर कार्ड और अटेंडेंस शीट न्यायालय में पेश की है।

NTA के वकील ने कोर्ट में बताया कि छात्रा का एप्लीकेशन नंबर 240411340741 है। इस पर छात्रा के साइन भी है। कोर्ट ने दोनों पक्षों को अगली सुनवाई पर ओरिजिनल दस्तावेज प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।

छात्रा ने जारी किया था अपना वीडियो

NEET रिजल्ट को लेकर लखनऊ की छात्रा आयुषी पटेल ने वीडियो शेयर किया था। छात्रा का कहना हैं कि NTA द्वारा जो रिजल्ट बताया जा रहा है, वह दूसरे एप्लीकेशन नंबर का है। अगर NTA की ओर से उसका परिणाम जारी किया गया है तो वह 4 जून को वेबसाइट पर क्यों नहीं दिख रहा था।​

छात्रा के वीडियो को लेकर NTA ने दी सफाई

छात्रा आयुषी पटेल के वीडियो पर NTA ने सफाई दी थी। उनका कहा था कि उनकी तरफ से छात्रा को कोई फटी हुई OMR की कॉपी नहीं भेजी गई। आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक, उसकी OMR पूरी तरह से सुरक्षित है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें