Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के अकबरनगर में चल रहे अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण अभियान को लेकर गुरुवार को ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा।

By admin · June 12, 2024 · 1 min read
लखनऊ के अकबरनगर में चल रहे अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण अभियान को लेकर गुरुवार को ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। जो सुबह 6 बजे से लागू होगा। पॉलिटेक्निक से निशातगंज या हजरतगंज की तरफ जाने वाले इन रूट पर जाने से बचें।

इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

  1. पॉलिटेक्निक की तरफ से ट्रैफिक अकबरनगर की तरफ नहीं जा सकेगा। यहां से लोग नीलगिरी तिराहे से दाएं घूमकर अम्रपाली चौराहा से बांए होते हुए बैरल नंबर-8 से बंधा रोड होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
  2. वहीं आईटी की तरफ से आने वाला ट्रैफिक पॉलिटेक्निक की तरफ नहीं जा सकेगा। बादशाह नगर मेट्रो स्टेशन से बांए होते हुए कार्मल चौराहा से पीएसी मेन गेट या वायरलेस चौराहा से होते हुए सर्वोदय नगर चौराहा से होकर बंधा रोड से शक्ति नगर ढाल की तरफ अपने गंतव्य को जा सकेंगे। इसके अलावा बादशाह नगर मेट्रो स्टेशन से यू-टर्न लेकर पेपर मिल से बांए होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

ध्वस्तीकरण अभियान की वजह से इन रास्तों पर काफी दबाव रहेगा। इसलिए प्रतिबंधित रास्तों पर जाने से बचें। डायवर्जन के बाद भी अगर वैकल्पिक रास्तों पर दिक्कत होती है तो प्रतिबंधित रास्तों पर भी एम्बुलेंस, स्कूली गाड़ी, शव वाहन, फायर ब्रिगेड जैसी इमरजेंसी सेवा से जुड़ी गाड़ियों को ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस द्वारा जाने दिया जाएगा। किसी तरह की दिक्कत होने पर ट्रैफिक कंट्रोल हेल्पलाइन नंबर- 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।

और खबरें