Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान जारी है। अमराईगांव, माढ़रमऊ और जेहता में 38 करोड़ रुपए की जमीन खाली कराई गई है।

By admin · June 12, 2024 · 1 min read
नगर निगम ने 38 करोड़ रुपए की जमीन खाली कराई। - Dainik Bhaskar
नगर निगम ने 38 करोड़ रुपए की जमीन खाली कराई।

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान जारी है। अमराईगांव, माढ़रमऊ और जेहता में 38 करोड़ रुपए की जमीन खाली कराई गई है। प्रभारी अधिकारी ने बताया कि अमराईगांव की गाटा संख्या-351 क्षेत्रफल 3.056 हेक्टेयर राजस्व अभिलेखों में तालाब दर्ज है। इस भूमि को राजस्व स्टाफ के साथ संयुक्त पैमाइश कर तालाब पर स्थापित अवैध निर्माण को तोड़कर हटा दिया गया। पक्के निर्माण पर पीपी एक्ट के अन्तर्गत वाद दायर कर किया गया। अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई भूमि की बाज़ारु कीमत लगभग 20 करोड़ रुपए से अधिक होगी।

इसी तरह ग्राम-माढ़रमऊ की गाटा संख्या-91 क्षेत्रफल 0.535 हेक्टेयर , गाटा संख्या-68 क्षेत्रफल 0.051 हेक्टेयर गाटा संख्या-143 क्षेत्रफल 0.837 हेक्टेयर राजस्व अभिलेखों में तालाब तथा गाटा संख्या-217 क्षेत्रफल 0.266 हे0 राजस्व अभिलेखों में बंजर दर्ज भूमि को राजस्व स्टाफ के साथ संयुक्त पैमाइश कर तालाब पर स्थापित अवैध निर्माण को तोड़कर हटा दिया गया। पक्के निर्माण पर पीपी एक्ट के अन्तर्गत वाद दायर कर किया गया।

17 करोड़ रुपए की जमीन खाली कराई गई

अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई भूमि की बाज़ारु कीमत लगभग 17 करोड़ छत्तीस लाख साठ हजार रुपए से अधिक है। इसी तरह ग्राम जेहटा की खसरा संख्या 1892, 1894 जो क्रमश पामि व नई परती खाते में दर्ज है, और नगर निगम में निहित संपत्ति है। अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

और खबरें