Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के चिनहट थाने में तैनात 5 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।

By admin · June 12, 2024 · 1 min read
लखनऊ के चिनहट थाने में तैनात 5 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। इन पुलिसकर्मियों पर बस कंडक्टर के साथ मारपीट करने का आरोप है। पुलिसकर्मियों ने कमता चौराहे पर सवारी बैठाने के दौरान कंडक्टर को बेरहमी से पीटा था। मामला मानव अधिकार के पास पहुंचने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
पिटाई से जख्मी हुआ परिचालक।
पिटाई से जख्मी हुआ परिचालक।

थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल विजय प्रताप सिंह, कांस्टेबल कुलवंत सिंह, इम्तियाज और अमित कुमार को लाइन हाजिर किया गया है। मारपीट की घटना 7 जून को हुई थी।

पुलिसकर्मियों ने बस के आगे जीप लगाकर रोकी थी। इसके बाद बस कंडक्टर को बस से नीचे खींचा और कमता चौकी ले गए। यहां प्लास्टिक की पाइप से पिटाई की। कंडक्टर छोड़ने की गुहार लगाता रहा लेकिन पुलिसकर्मी नहीं माने।

कंडक्टर को गंभीर चोटें आई थी। मामले में मानवाधिकार ने 9 जून को कार्रवाई के आदेश दिए गए। फिलहाल डीसीपी पूर्वी प्रबल प्रताप सिंह ने पांचों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच एसीपी विभूतिखंड को सौंपी गई है।

और खबरें