Skip to content
September 21, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

शांति कमेटी की बैठक में दिए गए आवश्यक निर्देश।

June 15, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

रुपईडीहा बहराइच। थाने एसएसआई अनिल कुमार यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार की शाम 5 बजे शांति कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ सनत कुमार शर्मा ने कहा कि हमारे थाना क्षेत्र में पुरातन काल से भाईचारा व सौहार्द बना हुआ है।

कभी थाना क्षेत्र में त्योहारों को लेकर कोई विवाद नही रह है। पूर्व की भांति जो दिशा निर्देश शासन की ओर से दिए जाते हैं उनका सभी पालन करना चाहिए। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न कि जाए। कुर्बानी किये गए पशुओं के अंगों को गड्ढा खोद कर दफना दिए जाएं। रुपईडीहा जामा मस्जिद के इमाम हाफिज कशीद ने भी अपने संबोधन में यही कहा कि जो शासन के निर्देश हैं

उनका सभी लोग पालन करें उन्होंने बताया कि 17 जून सुबह 8:30 बजे रुपईडीहा के पश्चिम ईदगाह पर बकरीद की नमाज पढ़ी जाएगी। इस अवसर पर थाने के एसआई रियाज अहमद, कृष्ण कुमार सिंह, शिवानंद सिसौदिया, बाबागंज चौकी इंचार्ज राम गोविंद वर्मा, राजेन्द्र प्रसाद, व्यापारी नेता सुशील बंसल, सभासद रज़ा इमाम रिज़वी, बुद्धि सागर साहू, प्रधान तूफान अली व अंसार बाबू सहित थाना क्षेत्र की मस्जिदों के मौलाना भारी संख्या में मौजूद रहे।

नीरज कुमार बरनवाल रुपईडीहा
14/6/2024

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें