Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

अकबरनगर में ध्वस्तीकरण अभियान मंगलवार को तेजी कर दिया गया है। यहां पर बने मंदिर और मदरसा को भी तोड़ दिया गया।

By admin · June 18, 2024 · 1 min read

अकबरनगर में ध्वस्तीकरण अभियान मंगलवार को तेजी कर दिया गया है। यहां पर बने मंदिर और मदरसा को भी तोड़ दिया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों को हटा दिया गया है। किसी को फोटो-वीडियो नहीं बनाने दिया जा रहा है। कहा जा रहा है कि मस्जिद को तोड़ने की कार्रवाई भी आज ही की जाएगी।

मौके पर 27 बुलडोजर चल रहे हैं। एलडीए वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी के साथ सभी आला अधिकारी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मंगलवार रात तक अभियान खत्म होने की उम्मीद जताई जा रही है।

आवास के लिए भटक रहे रहवासी

अकबर नगर के कई ऐसे परिवार हैं जिनको अभी आवास नहीं मिल पाया है। वह आवास की आस में भटक रहे हैं। लेकिन एलडीए की तरफ से अब उनकी कोई मदद नहीं की जा रही है। कई लोग किराए के मकान में शिफ्ट होने के लिए विवश हैं। आवास के लिए 1800 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। करीब 1100 से ज्यादा लोगों को आवास भी दिया जा चुका है। फेज 2 में बने मस्जिद और मदरसा भी आज ही टूट जाएगा।

और खबरें