Skip to content
September 6, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुआ पौध वितरण ?

June 19, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

रुपईडीहा बहराइच। देव संस्कृति ग्रामोदय इंटर कालेज रामपुर के परिसर में बुधवार को गायत्री परिवार के तत्वावधान में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों को वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर फल दार वृक्षों के पौध वितरित किए गए। इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी अब्दुल्लागंज पंकज साहू ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिना वृक्षों के मानव जीवन की कल्पना नही की जा सकती है।

इसलिए हम सभी का दायित्व है कि अधिकाधिक वृक्षारोपण करें। साथ ही उनका संरक्षण भी करें। कृषि विज्ञान केंद्र नानपारा के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ एसबी सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण इस अभियान में स्थानीय जनसहयोग आवश्यक है। सभी से समन्वय स्थापित कर वृक्षारोपण को एक अभियान के रूप में लिया जाए।

आयोजक महामना मालवीय मिशन अवध प्रान्त अध्यक्ष एडवोकेट संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि संगठन के माध्यम से जिले के विद्यालयों, चिकित्सालयों, मठ मंदिर व सरयू नदी के तटीय इलाकों स्थानीय जन सहयोग से पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण व उनके संरक्षण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता सत्यनारायण सिंह ने कहा कि वृक्ष गंगा अभियान बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है। वृक्ष देवता है। वर्तमान समय में हम सब के लिए साक्षात शिव स्वरूप है। इससे हमारा प्राकृतिक वातावरण मानवानुकूल बनेगा। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य शुभम श्रीवास्तव ने किया। नेपाल से आये पर्यावरण विद मनोज श्रीवास्तव, कृष्ण अधिकारी, मनीष

कर्माचार्य, अभय सिंह, अधिवक्ता रमेश श्रीवास्तव, प्रवक्ता राजीव श्रीवास्तव व संयोजक शिवपूजन सिंह सहित भारी संख्या में विद्यार्थी व ग्रामीण मौजूद रहे।

नीरज कुमार बरनवाल रुपईडीहा
19/6/2024

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें