Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

अकबरनगर में अब मलबा हटाने का काम किया जाएगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने बताया- यहां से करीब 5000 ट्रक मलबा निकल सकता है।

June 20, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb”div

अकबरनगर में अब मलबा हटाने का काम किया जाएगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने बताया- यहां से करीब 5000 ट्रक मलबा निकल सकता है। इसके लिए टेंडर निकाला गया है। जुलाई में सुंदरीकरण का काम शुरू होगा। सबसे पहले 15 एकड़ में करीब एक लाख पेड़ लगाए जाएंगे।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

एलडीए का अकबरनगर में अवैध निर्माण को तोड़ने, पीएम आवास कैंप सहित दूसरे कामों में लाखों रुपए का खर्च आया है। ऐसे में अब इसका खर्चा पूरा करने के लिए एलडीए इस मलबे को बेचेगा। इसके लिए टेंडर जारी किया गया है। जो भी टेंडर लेने वाले को फर्म को तय रकम जमा करनी पड़ेगी।

सिंचाई विभाग को मिले 2.50 करोड़ रुपए

सिंचाई विभाग को कुकरैल नदी के पुनर्जीवन के लिए बुधवार को 2.50 करोड़ रुपए मिल गए हैं। गोमती नदी से रहीम नगर तक कार्य कराया जाएगा। विभाग को और बजट भी जल्द ही मिलेगा। 15 दिनों के भीतर अकबरनगर ध्वस्तीकरण का मलबा हटाकर यहां सुंदरीकरण शुरू किया जाएगा।

एलडीए करीब एक लाख पौधे लगाएगा। कुकरैल बंधे पर सड़क बनाकर लाइटें भी लगाएगा। इस कार्य को एलडीए ने अपनी अवस्थापना निधि में शामिल कर लिया है। एलडीए के उपाध्यक्ष डा. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि कुकरैल नदी के किनारे करीब 15 एकड़ जमीन को पौध रोपण के लिए चिन्हित किया गया है। सुंदरीकरण का डीपीआर भी बनाया जा रहा है।

15 दिन में मलबा हटाकर शुरू होगा सौंदर्यीकरण

अकबर नगर फेज-1 और 2 में बने अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया है। अब मलबा हटाने का काम शुरू होगा, जिसे 15 दिन के अंदर पूरा करा लिया जाएगा। वीसी ने बताया कि मलबा हटाने के बाद सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके तहत कुकरैल नदी के दोनों किनारों को संवारने के साथ ही आकर्षक हाॅर्टीकल्चर वर्क करवाया जाएगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें