Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के कृष्णानगर में बुधवार देर रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया।

By admin · June 20, 2024 · 1 min read
लखनऊ के कृष्णानगर में बुधवार देर रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। इसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। पैर में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

डीसीपी दक्षिणी तेज स्वरूप सिंह बताया, दक्षिणी जोन के सभी थाना प्रभारियों को बुधवार रात में चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। थाना कृष्णा नगर पुलिस पंडित खेड़ा के अनौरा गांव में चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस ने रोका तो बाइक मोड़कर भागने लगे।

डीसीपी दक्षिणी तेज स्वरूप सिंह सुबह एनकाउंटर वाली जगह पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
डीसीपी दक्षिणी तेज स्वरूप सिंह सुबह एनकाउंटर वाली जगह पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।

बदमाशों ने पुलिस पर किया फायर

डीसीपी ने बताया, पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर उन्हें रुकने को कहा, तो बदमाशों ने पुलिस पर तमंचे से फायर झोंक दिया। इस पर पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए फायर किया। दोनों बदमाशों के दाहिने पैर में गोली लगी। दोनों को हिरासत में लेकर लोक बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दो 315 बोर का तमंचा बरामद

पूछताछ में एक ने अपना नाम अरिफ निवासी पूरनपुर पीलीभीत बताया और दूसरा अभिनव निवासी भरथना इटावा बताया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस को मौके से दो मोबाइल, दो 315 बोर का तमंचा और एक बाइक बरामद हुई है।

14 जून को लाउंड्री शॉप में की थी लूट

पुलिस ने बताया, 14 जून को कृष्णा नगर एरिया के यादव चौराहे के पास शिवनारायण की लाउंड्री शॉप में दोनों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। सीसीटीवी और सर्विलांस से दोनों की पहचान हुई थी। इन्हें पकड़ने के लिए एरिया में चेकिंग चल रही थी।

प्राइवेट कंपनी में काम करता है आरिफ

पकड़ा गया आरिफ 70 फिसदी नंबर से ग्रेजुएट पास है। एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। जांच में पता चला कि उसने काफी कर्ज ले रखा है। इसी कर्ज को उतारने के लिए लूट की घटना को अंजाम दिया। बुधवार रात में भी दोनों बदमाश चोरी की प्लानिंग के साथ आ रहे थे। लेकिन बीच में ही पुलिस से मुठभेड़ हो गई।

और खबरें