Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के गोमती नगर विस्तार इलाके में पानी के लिए मारपीट हो गई। पड़ोसियों ने युवक की बाइक जला दी।

By admin · June 21, 2024 · 1 min read

लखनऊ के गोमती नगर विस्तार इलाके में पानी के लिए मारपीट हो गई। पड़ोसियों ने युवक की बाइक जला दी। मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने 4 पर केस दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया। मामला गुरुवार का है।

जानकारी के मुताबिक गोविंदपुर सिधौली सीतापुर के रहने वाले रामकुमार पुत्र कैलाश लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में रहते हैं। यहां रहकर वह हलवाई का काम करते हैं। गुरुवार सुबह उनका पड़ोसी रमेश और उनके लड़के राकेश व राधेश्याम से नल पर पानी भरने को लेकर विवाद हो गया।

मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी डंडे व हथौड़े चल गए। मारपीट के बाद भी जब पड़ोसी रमेश का गुस्सा कम नहीं हुआ। तो उसने राम कुमार की खड़ी बाइक होरी स्पेंडर में आग लगा दी। गाड़ी जलकर खाक हो गई।

विवाद के बाद जलाई बाइक।
विवाद के बाद जलाई बाइक।

दोनों पक्षों ने कराई क्रॉस एफआईआर

वहीं रमेश ने आरोप लगाया कि सुबह पानी भरने के दौरान रामकुमार से विवाद हो गया। जिस पर वो उनके बेटे शिवम, पत्नी व दोनों बेटियों ने उनकी पिटाई कर दी। जिससे उन्हें चोट लगी है।

घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचा। वहां पर भी जमकर बवाल किया। पुलिस ने पहले दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। न मानने पर एक दूसरे के खिलाफ मारपीट शिकायत ले ली। पुलिस मामले की जांच करके दोनों पक्षों को जेल भेज दिया।

और खबरें