Skip to content
September 7, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में विभूतिखंड के मधुरिमा पेट्रोल पंप पर मारपीट करने वाले दोनों बेल्टबाजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

June 24, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb” लखनऊ में विभूतिखंड के मधुरिमा पेट्रोल पंप पर मारपीट करने वाले दोनों बेल्टबाजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। - Dainik Bhaskar div class=”a330ff56″div
div
div class=”f46ba790″लखनऊ में विभूतिखंड के मधुरिमा पेट्रोल पंप पर मारपीट करने वाले दोनों बेल्टबाजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।div
div class=”fe1b7d06″div

लखनऊ में तीन युवकों ने बेल्ट से एक युवक को बुरी तरह पीटा। गाड़ी साइड लगाने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी रिएक्शंस आ रहे हैं। मामला 15 जून का बताया जा रहा है।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

जानकारी के मुताबिक विभूति खंड के मधुरिमा पेट्रोल पंप के पास गाड़ी साइड लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गाड़ी साइड लगाने को लेकर दो पक्षों में बहस होती है। फिर एक पक्ष के तीन युवक दूसरे पक्ष के दो युवकों पर टूट पड़ते हैं। वे पहले बेल्ट से पीटते हैं फिर कार के बोनट पर गिराकर भी मुक्के बरसाते हैं।

यह पूरी घटना पेट्रेल पंप पर मौजूद किसी ने रिकॉर्ड कर ली, जिसे आज वायरल किया गया। पुलिस ने तत्काल वीडियो को संज्ञान में लिया और दोनों बेल्ट चलाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

div class=”f3e032cb “लखनऊ में पेट्रोल पंप पर मारपीट करने वाले दोनों आरोपियों अरुण यादव और अजय यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।div
div class=”f46ba790″लखनऊ में पेट्रोल पंप पर मारपीट करने वाले दोनों आरोपियों अरुण यादव और अजय यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।div
divdiv

पूरा मामला जानते हैं

विभूतिखंड इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि 15 जून को मधुरिमा पेट्रोल पंप मारपीट हुई थी। पेट्रोल भरवाने के लिए तीन युवक बाइक से पहुंचे थे। उन्होंने पेट्रोल भरवाया। पीछे लाइन में लगे दो युवकों ने उनसे गाड़ी साइड करने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर एक युवक ने बेल्ट से दूसरे पक्ष के युवकों को मारना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने बीच बचाव का प्रयास किया लेकिन आरोपी नहीं रुके और पिटाई करते रहे।

वीडियो वायरल होने पर सक्रिय हुई पुलिस

घटना का वीडियो सोमवार सुबह से सोशल मीडिया पर सामने आया। इसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अरुण यादव और अजय यादव निवासी गुलाम हुसैनपुर, लखनऊ को पकड़ा गया है।

पुलिस घटना के दौरान मौके पर मौजूद अन्य युवक के बारे में भी पूछताछ कर रही। सोशल मीडिया पर करीब 37 सेकेंड का वीडियो सामने आने के बाद लोग उस पर कई तरह की टिप्पणी कर रहे हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें