Skip to content
September 14, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

नशीले पदार्थों के विरुद्ध नेपालगंज में निकली रैली।

June 26, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

रुपईडीहा बहराइच। 37वे अंतर्राष्ट्रीय मादकपदार्थ विरुद्ध दिवस के अवसर पर पड़ोसी नेपाली शहर नेपालगंज में विभिन्न संघ संस्थाओं व पुलिस कर्मियों ने समाज में जागरूकता लाने के लिए बुधवार की सुबह एक विशाल रैली निकाली।

नेपालगंज स्थित रैली को संबोधित करते हुए बांके के जिलाधिकारी खगेन्द्र प्रसाद रिजाल ने कहा कि 26 जून का दिन अंतर्राष्ट्रीय मादकपदार्थो के विरुद्ध जनचेतना फैलाने का दिन है। अपने स्तर से सभी लोग मादकपदार्थो की रोकथाम के लिए प्रयास करें। जिससे हमारी पीढ़ी बरबाद न हो। रैली जिला प्रशासन कार्यालय बांके के प्रांगण से शुरू हुई।

धम्बोझी चौक पर सड़क नाटक प्रदर्शित किया गया। रैली में नेपाली पुलिस के अधिकारी व जवान सशस्त्र पुलिस के अधिकारी तथा जवान व मादकपदार्थो के विरुद्ध काम करने वाली विभिन्न संघ संस्थाएं, विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी, समाजसेवी व मीडियाकर्मियों की उपस्थिति थी।

इसी प्रकार एसएसबी के 42वी वाहिनी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत के निर्देशन में अतंर्राष्ट्रीय नशा मुक्त दिवस के अवसर पर नेपाल सीमा से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में अगैया से बाबागंज तक साइकिल निकाली गई।

रैली का नेतृत्व डिप्टी कमांडेंट अनिल कुमार यादव ने किया। वाहिनी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने ग्रामीणों को बताया कि नशीले पदार्थ व्यक्ति व समाज पर समग्र रूप से हानिकारक प्रभाव डालते हैं। इसलिए हम सभी को नशे से दूर रहना चाहिए।

नीरज कुमार बरनवाल रुपईडीहा
26/6/2024

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें