div class=”f3e032cb”

div
div class=”cf559a0e b06c8b9b rendered”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce” data-google-query-id=””
div id=”google_ads_iframe_/28928716/Bhaskar/Article/M.DAB_AS_MID_300x250_0__container__”div
div
div
इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर नारेबाजी की। बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई थी। कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया है।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″लखनऊ में आप के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर भेजा जेल।div
divdiv
जब तक रिहाई नहीं, तब तक करेंगे प्रदर्शन
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक केजरीवाल को रिहा नहीं कर दिया जाता। सीबीआई, ईडी जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग बंद नहीं होता। लखनऊ पुलिस ने शांति बनाए रखने के लिए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और ईको गार्डन भेज दिया।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ लखनऊ में नारेबाजी की।div
divdiv
विपक्ष को खत्म करने का प्रयास
आम आदमी पार्टी यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना का कहना है कि प्रधानमंत्री द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री को तंग किया जा रहा है। इसलिए पार्टी पूरे देश में प्रदर्शन कर रही है। विपक्ष को खत्म करने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं। हमारे ऊपर लात, घूसे और डंडे चलाए जा रहे हैं। हमारा संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब-तक अरविंद केजरीवाल को रिहा नहीं किया जाता है।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″आप यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना ने गिरफ्तारी के बाद जारी किया वीडियो।div
divdiv
एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही भाजपा
आप का कहना है कि भाजपा की केंद्र सरकार अपने राजनीतिक उद्देश्यों के लिए सभी केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। सीबीआई ने पिछले 2 साल तक सीएम अरविंद केजरीवाल को तथाकथित शराब घोटाले में आरोपी नहीं बनाया था। लेकिन जब भाजपा को लगा कि अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने वाली है, तो इन्होंने सीबीआई को आगे कर दिया।
इनका मकसद किसी केस की जांच करना नहीं है और न ही इन्हें कानून से कोई लेना-देना है। आप का कहना है कि भाजपा चाहती है कि किसी भी तरह से अरविंद केजरीवाल को जेल में रखा जाए, उन्हें चुनावों से दूर रखा जाए और आप को खत्म किया जाए। इसलिए, भाजपा अपने राजनीतिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए केंद्रीय संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″पुलिस से भिड़े आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।div
divdiv
सीबीआई पर इल्जाम
आम आदमी पार्टी के मुताबिक, तथाकथित शराब मामले में ट्रायल कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी थी। इसके अगले ही दिन ईडी हाईकोर्ट पहुंच गई। उनकी जमानत पर स्टे ले लिया। इस मामले में हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल की जमानत पर लगी रोक सुप्रीम कोर्ट से हटने ही वाली थी, तभी सीबीआई ने उनको गिरफ्तार कर लिया।
इससे पहले, सीबीआई ने 16 अप्रैल 2023 को पहली बार केजरीवाल को बतौर गवाह पूछताछ के लिए बुलाया था। तब उसने उनको आरोपी नहीं बनाया था। 14 महीने तक सीबीआई को केजरीवाल को आरोपी बनाने की याद नहीं आई? अब अचानक सीबीआई इतने समय बाद जागी और केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया।




