Skip to content
September 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

भंडार कर के रखा हुआ नेपाली कस्टम चोरी का माल बरामद।

July 1, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

रुपईडीहा बहराइच। नेपाली कस्टम चोरी का माल पड़ोसी नेपाली जिला बांके की पुलिस लगातार पकड़ रही है। बावजूद इसके यह अवैध धंधा बंद होने का नाम नही ले रहा है।

इसी वजह से नेपाली कस्टम लगातार लक्ष्य की पूर्ति नही कर पा रहा है। रुपईडीहा के पूरब व पश्चिम खुली सीमा का लाभ उठाते हुए यह माल रातों रात नेपालगंज पहुंच जाता है। इसी की रोकथाम के लिए नेपाल ने सशस्त्र पुलिस की चप्पे चप्पे पर तैनाती भी की थी।

नेपालगंज स्थित एसपी कार्यालय से जवानों की टोली ने नेपालगंज उप महानगर पालिका वार्ड नं 2 न्यू रोड भानुभक्त चौक स्थित एक घर में छापा मारा। यहां देखा तो बड़े गोदाम में भारी संख्या में कपड़ों की गांठे लगी हुई थी। गोदाम मालिक से पूछताछ करने पर गृहस्वामी कस्टम के कोई प्रपत्र नही दिखा सका।

उक्त जानकारी देते हुए बांके जिले के डीएसपी व पुलिस प्रवक्ता नारायन डांगी ने बताया कि बरामद माल मे 4 हजार 2 सौ 74 पीस लेडीज कुर्ते सलवार व 8 सौ 40 अदद साड़ियां बरामद हुई है। कुल 38 लाख 39 हजार 2 सौ रुपयों के माल सहित गृहस्वामी को नेपालगंज कस्टम कार्यालय को सौप दिया गया है।

नीरज कुमार बरनवाल रुपईडीहा
1/7/2024

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें