Skip to content
September 22, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

रुपईडीहा बहराइच। स्थानीय पुलिस ने एक 6 सदस्यीय लुटेरों के गिरोह का पर्दाफाश कर लूट का माल भी बरामद करने में सफलता हासिल की है।

July 3, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

रुपईडीहा बहराइच। 3dस्थानीय पुलिस ने एक 6 सदस्यीय लुटेरों के गिरोह का पर्दाफाश कर लूट का माल भी बरामद करने में सफलता हासिल की है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए रुपईडीहा प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि गत 23 मई को सुरेश कुमार पुत्र राम उजागर निवासी जोगनिया थाना मोतीपुर ने रुपईडीहा थाने में तहरीर दी थी कि उसकी 6 बैटरी, 2 मोबाइल, 1 चार्जर व 7 सौ रुपये छीन कर जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए।

लुटेरी ने यह भी धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार देंगे। यह घटना थाना क्षेत्र के बालापुर गांव के पास खान पुलिया कुर्मियाना मोड़ पर घटित हुई थी।

एसएचओ ने बताया कि इस गिरोह को पकड़ने के लिए मैंने एसआई अमित सिंह, कृष्ण कुमार सिंह व विजय कुमार सहित हे. कांस्टेबल गण गया प्रसाद पांडेय, अशोक प्रजापति, अविनाश कुशवाहा सहित परिश्रमी सिपाहियों को जिम्मेदारी सौंपी थी।

मुखबिर की सूचना बीती मंगलवार की रात 11:30 बजे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए बालापुर अड़गोड़वा निवासी 33 वर्षीय बाबू अंसारी पुत्र स्व0 गुलाम अंसारी, 23 वर्षीय राजू पुत्र रशीद, 27 वर्षीय आलमीन पुत्र तालाब अली व 22 वर्षीय रिज़वान पुत्र मुस्तफा खान पुलिया के पास बैठे हुए थे।

मुखबिर की सटीक सूचना थी। चारों को घेर कर पकड़ लिया गया। इन्ही की निशानदेही पर ईस्टमैन कंपनी की हरे रंग की 6 बैटरी, 2 एंड्राइड मोबाइल फोन, चार्जर व 2 चाकू बरामद हुए। आवश्यक लिखा पढ़ी कर सभी को माननीय न्यायालय बहराइच भेज दिया गया है।

नीरज कुमार बरनवाल रुपईडीहा
3/7/2024

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें