Skip to content
September 13, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ हाईकोर्ट फर्जी मामले में फंसाने के कथित मामले में जांच के लिए पिछली तारीख पर SIT गठित करने का आदेश दिया था।

July 6, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb”div
div class=”f46ba790″इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने एसपी रायबरेली अभिषेक अग्रवाल को टैक्सी देने से मना करने पर चोरी के फर्जी मामले में फंसाने के कथित मामले में जांच के लिए पिछली तारीख पर SIT गठित करने का आदेश दिया था। SIT द्वारा जांच पूरी ना कर पाने से नाराज न्यायालय ने आज सुनवाई के बाद SIT को 8 सप्ताह में जांच पूरी करने का आदेश दिया।div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

न्यायालय ने यह भी कहा है कि जांच रिपोर्ट न्यायालय में सील कवर में दाखिल किया जाएं। मामले में सुनवाई के लिए न्यायालय ने 10 सितंबर की तारीख नीयत की है।

यह आदेश न्यायमूर्ति विवेक चैधरी व न्यायमूर्ति एनके जौहरी की खंडपीठ ने गोमती मिश्रा की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई के बाद पारित किया। अधिवक्ता ने न्यायालय को बताया कि याची बुजुर्ग महिला है। जिसके MBA शिक्षित बेटे को चोरी के फर्जी केस में पुलिस ने सिर्फ इसलिए गिरफ्तार किया, क्योंकि उसने रायबरेली के एसपी अभिषेक अग्रवाल को टैक्सी देने से मना कर दिया था।

याची की ओर से न्यायालय को बताया गया कि उसके बेटे अलख मिश्रा को 30-31 मार्च की रात को पुलिस ने रायबरेली के मौरांवा पेट्रोल पम्प से गिरफ्तार किया। उसे थाना खीरो ले जाया गया, जहां उसे मारापीटा गया। अगले दिन उसकी हिंदू पुर गांव में चोरी के दौरान गिरफ्तारी दिखा दिया।

याची ने न्यायालय को बताया कि 30-31 मार्च को पेट्रोल पम्प से की गई गिरफ्तारी की सीसीटीवी फुटेज मौजूद है। जिसमे साफ दिख रहा है कि उसकी गिरफ्तारी कब की गई है। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए SIT जांच का आदेश दिया।

न्यायालय ने अपने आदेश में यह भी कहा था कि SIT​​​​​​​ में ऐसे अधिकारी रखे जाएं जो एसपी अभिषेक अग्रवाल व मामले में शामिल अन्य पुलिस अधिकारियों से सीनियर हों।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें