Skip to content
September 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

वन महोत्सव को लेकर रुपईडीहा रेंज में चल लगातार वृक्षारोपण।

July 6, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

रुपईडीहा बहराइच। रुपईडीहा रेंज के ऊर्जावान वन क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने सप्ताहव्यापी वृक्षारोपण का कार्यक्रम घोषित किया था। 2 जुलाई को चकिया जंगल के कक्ष संख्या 14 में पड़ोसी नेपाली जिला बांके की गांव सभा खजुरा के अध्यक्ष मनवीर क्षेत्री ने सपरिवार आकार वृक्षारोपण किया।

इसी प्रकार 3 जुलाई को वन संरक्षक देवी पाटन वृत मनोज कुमार सोनकर ने रुपईडीहा रेंज के पंडितपुरवा नर्सरी पर गोष्ठी को संबोधित किया व एक पेड़ मां के नाम पर वृक्षारोपण किया। इस अवसर उप प्रभागीय वनाधिकारी नानपारा अशोक कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

4 जुलाई को रुपईडीहा रेंज की कक्ष संख्या 2 दोन्दरा में जिला पंचायत सदस्य संदीप जायसवाल, प्रधान प्रतिनिधि जोगराज, स्कूल के बच्चे व ग्रामवासी मौजूद रहे। 5 जुलाई को रुपईडीहा रेंज के अंटहवा गांव में 1 पाकड़, 3 आंवला, 2 बड़हल व 2 अमरूद के पौधे रोपित किये गए।

इस अवसर पर प्रधान कंधई राम, स्कूल के विद्यार्थी व ग्रामीण मौजूद रहे। गोष्ठी में वृक्षों के लाभ बताए गए। 6 जुलाई को स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में प्राचार्य अनुज कुमार सिंह, अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, सुभाष चंद्र जैन, आचार्यगण मनीष तिवारी, अनिल , हिमांशु व पत्रकार संजय वर्मा मौजूद रहे।

उक्त जानकारी देते हुए वन क्षेत्राधिकारी रुपईडीहा अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वन महोत्सव अभियान का छठा दिन था।बदल बदल कर वृक्ष रोपित के जा रहे हैं। 6 जुलाई को विद्यालय परिसर में पाकड़, आंवला, बड़हल व जामुन के पौधे रोपित किये गए। संगोष्ठी में विद्यार्थियों को वृक्षों का महत्व बताया गया।

नीरज कुमार बरनवाल रुपईडीहा
6/7/2024

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें