div class=”f3e032cb”

div
div class=”f46ba790″सोमवार सुबह हुई हत्या के बाद मौके पर पुलिस और भीड़ जमा हो गई।div
div class=”fe1b7d06″div
लखनऊ में चाचा ने भतीजे की हत्या कर शव को पंखे से लटका दिया। इसके बाद खुद पर भी चाकू से हमला किया है। घटना लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
हत्या की वजह मकान विवाद बताया जा रहा है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि चाचा मकान और जमीन पर कब्जा करना चाहते थे। इसी नीयत से चाचा ने भतीजे को मार डाला। आरोपी चाचा घायल है, जिसे पुलिस ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में मरी माता मंदिर, बरौरा हुसैन बाड़ी के पास रहने वाला राम भरोसे (42) सब्जी की दुकान लगाता था। यहीं पर उसका घर है, जिसे लेकर चाचा रामसेवक (55) से लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर सोमवार सुबह दोनों में मारपीट हो गई थी।
घटना के बाद की 4 तस्वीरें
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″लखनऊ के ठाकुरगंज में 27 वर्षीय युवक की मौत के बाद रोते परिजन।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″घटना के बाद मौके पर पहुंची मृतक की बहन ने कहा-भाई की हत्या की गई है।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″मृतक के साले ने भी बताया कि मेरे जीजा को उसके चाचा ने ही मार डाला है।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″घटना के बाद ठाकुरगंज थाने से पुलिस मौके पर पहुंची तो लोहे का दरवाजा अंदर से बंद मिला।div
divdiv
मृतक के साले ने कहा-जीजा की हत्या हुई है
घटना के बाद मौके पर पहुंचे मृतक रामभरोसे के साले ने बताया- मेरे जीजा की हत्या उनके चाचा ने ही की है। चाचा ने साजिश के तहत मकान की रजिस्ट्री अपने नाम करा ली थी। वह बार-बार जीजा को घर से बाहर निकालने की कोशिश करता था। पहले भी दोनों के बीच मारपीट हुई।
सुबर 7 बजे चाचा ने ही मेरे जीजा की हत्या कर दी और खुद पर चाकू से वार करके भाग निकला। मुझे इंसाफ चाहिए क्योंकि जीजा को चाचा ने ही मारा है।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″मृतक के बेटे राज मौर्या ने कहा-पापा को मारकर कमरे में लटका दिया।div
divdiv
मृतक के बेटे ने कहा- पापा को मारकर लटका दिया
मृतक के बेटे राज मौर्या ने बताया कि मेरे पापा सुबह मंडी जा रहे थे, तभी उनके चाचा, जितेंद्र और पुष्पा पहुंचे और मारपीट करने लगे। हम लोग जब ऊपर गए तो कमरे से चीखने की आवाज आई। हम भागकर आए तब तक पापा को मारकर कमरे में लटका दिया था। उनके घर में 4 लोग हैं और हम 5 लोग थे।
पुलिस ने कहा-लोहे का दरवाजा अंदर से बंद था
ठाकुरगंज थाना प्रभारी का कहना है कि कमरे में लोहे का गेट अंदर से बंद मिला है। मौके पर पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस जांच कर रही। पता चला है कि दोनों के बीच बंटवारे का मामला था। घटना से पहले दोनों में मारपीट भी हुई थी। मृतक का चाचा भी घायल है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



