Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगाया जा रहा कैंप।

By admin · July 10, 2024 · 1 min read

सुजौली क्षेत्र के पारस पुरवा और मोरहवा में लगा स्वास्थ्य कैंप।

मिहींपुरवा बहराइच
तहसील मोतीपुर के ग्राम पंचायत सुजौली और मोरहवा में स्वास्थ्य टीम के द्वारा बाढ़ प्रभावित गांवों में कैंप लगाकर दवाओं का वितरण किया गया
ग्राम पंचायत सुजौली के पारसपुरवा और मोरहवा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली के टीम के द्वारा स्वास्थ्य कैंप लगाया गया इस दौरान काफी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण अपना इलाज करवाने के लिए पहुंचे।

पिछले दिनों लगातार हो रही बरसात के चलते कई गांव में बाढ़ का पानी घुस गया था जिसके चलते प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली के डॉक्टर आशीष गुप्ता , सीएचओ शुभम, फार्मासिस्ट महेश्वरी प्रसाद शुक्ल, एएनएम निरंजन पाठक और अलग-अलग ग्रामों में मौजूद आशा बहुओं और आशा संगनी के द्वारा अलग-अलग गांव का भ्रमणकर स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया जा रहा है इस दौरान स्वास्थ्य कैंप में पहुंचकर काफी संख्या में ग्रामीणों ने डॉ आशीष गुप्ता को अपनी समस्याओं को बात कर स्वास्थ्य लाभ लिया।

इस दौरान डॉक्टर आशीष गुप्ता ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर उनके द्वारा अलग-अलग गांव का भ्रमण कर कैंप लगाया जा रहा है इस दौरान ग्रामीणों से उनके स्वास्थ्य समस्याओं को जानकर दबाव का वितरण किया जा रहा है और बीमारियों से बचाव हेतु जागरूक किया जा रहा है।

और खबरें