Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ बचाओ संघर्ष समिति’ के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। यह तब हुआ, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुकरैल नदी ?

By admin · July 21, 2024 · 1 min read
अकबरनगर से विस्थापित हुए लोग वसंतकुंज में प्रदर्शन कर रहे। - Dainik Bhaskar
अकबरनगर से विस्थापित हुए लोग वसंतकुंज में प्रदर्शन कर रहे।

‘लखनऊ बचाओ संघर्ष समिति’ के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। यह तब हुआ, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुकरैल नदी के किनारे पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे। प्रदर्शनकारी वही लोग हैं, जिनको हाल ही में अकबर नगर से वसंत कुंज में विस्थापित किया गया है। इनका कहना है कि हम सब अकबर नगर जाकर सीएम से मुलाकात करना चाहते थे।

लोगों के हाथ में पोस्टर-बैनर बैनर थे। इसमें लिखा था- ‘योगी जी हम लोगों के साथ इंसाफ करो। हमसे भेदभाव क्यों’। प्रदर्शनकारियों के समर्थन में लखनऊ मध्य विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान विधायक ने सीएम पर कई सवाल उठाए।

सीएम कार्यालय का नक्शा पास नहीं, क्या वह भी अवैध?

‘मुख्यमंत्री कार्यालय का भी नक्शा पास नहीं है, क्या वह भी अवैध है? भाजपा और सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश के लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने 60 साल से जिंदा रहे अकबर नगर को उजाड़ने का काम किया है।

सरकार जुल्म और अन्याय पर उतारू है। यही कारण है कि अकबर नगर के बाद खुर्रम नगर, पंत नगर, अबरार नगर को भी तोड़ने के लिए सोच रही है। सरकार ने अकबर नगर के उन लोगों को उजाड़ा है, जो लोग 50-60 सालों से रह रहे थे।

अब उनको एक रूम में शिफ्ट कर दिया है। इसके भी पैसे लिए गए हैं। किसी को मुआवजा नहीं दिया गया है। विधानसभा में भी इस मुद्दे को उठाएंगे। मुआवजे की मांग की जाएगी। कुकरैल की जमीन को वापस करने के साथ इन लोगों को मुआवजा दिया जाए।’

सपा नेता रविदास मेहरोत्रा ने कहा- ‘मुख्यमंत्री कार्यालय का नक्शा पास नहीं है, क्या वह भी अवैध है?

ज्ञापन सौंपकर सुनाई समस्या

धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम रविदास मेहरोत्रा और एसीपी को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान अकबर नगर की बस्ती को दोबारा बसाने और मुआवजा देने की मांग की है। वसंत कुंज के लोगों को कहना है कि सुबह 11 बजे से लाइट की कटौटी हुई है। देर शाम तक नहीं आई है। ऐसी स्थिति रोज रहती है। शिकायत करने पर बिजली विभाग के लोग फोन नहीं उठाते। पीने का जो पानी आती है वह भी गंदा रहता है। इसके चलते हम लोगों को बीमार होने का डर बना है। लोगों ने कहा- हमें फ्लैट नहीं हमारा घर चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम रविदास मेहरोत्रा और एसीपी को ज्ञापन सौंपा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम रविदास मेहरोत्रा और एसीपी को ज्ञापन सौंपा।

बुलडोजर लगाकर कर दिया तहस-नहस

लखनऊ बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक मंडल के सदस्य इमरान रजा ने कहा अकबरनगर के साथ सरकार ने अन्याय किया है। पूरे क्षेत्र को डूब क्षेत्र घोषित करने की नोटिस दी गई और बुलडोजर लगाकर तहस-नहस कर दिया गया। हजारों लोग बेघर हो गए। सभी को रोजगार से महरूम कर दिया।

वसंतकुंज में विस्थापित किए गए लोगों के प्रदर्शन में सपा नेता रविदास मेहरोत्रा पहुंचे।
वसंतकुंज में विस्थापित किए गए लोगों के प्रदर्शन में सपा नेता रविदास मेहरोत्रा पहुंचे।

विस्थापित लोगों के परिवार में भुखमरी जैसी समस्या ​​​​​​

इमरान रजा ने कहा कि जिन लोगों को हटाया गया उनके परिवार में भुखमरी जैसी समस्या है। हालत ये है कि जिंदगी जी पाना मुश्किल होता जा रहा है। सरकार अब 35 मीटर कुकरैल रिवर फ्रंट के लिए ले रही है। कुकरैल के दोनों तरफ 50 मीटर फ्लड प्लेन जोन की अब उसे न तो आवश्यकता है और ना कोई प्रस्ताव है।

500 मीटर दूर बसे अकबर नगर को ध्वस्त कर दिया गया। सरकार को अकबर नगर निवासियों को दोबारा बसाने चाहिए, लेकिन सरकार उस जगह 25 एकड़ में पार्क और पेड़ पौधे लगा रही रही है। इंसान को बेघर कर पेड़ लगाने की घोषणा करना अमानवीय है। धरना दे रही महिलाओं का कहना है कि हमारे साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा। हमें बेघर क्यों किया। हमारा घर हमें वापस करो।

घर मिला तो जिंदगीभर रहेंगे सीएम के आभारी

स्थानीय निवासी फरहान शाह ने कहा कि यहां पर रोजी रोजगार नहीं है। बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। लोग लगातार समस्याओं का समाधान करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार की तरफ से कुछ भी सुना नहीं जा रहा है। वसंत कुंज में विस्थापित किए गए लोगों को फिर से अकबर नगर में घर दिया जाना चाहिए। यहां के लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आभारी रहेंगे।

फरहान शाह ने कहा- अकबर नगर में घर मिला तो यहां के लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आभारी रहेंगे।

एक कमरे में नहीं हो पाता गुजारा

 

प्रदर्शन कर रही महिला का कहना है कि यहां एक कमरा और एक बरामदा मिला है। इसमें पूरे परिवार का गुजारा नहीं हो पाता है। हम लोग परेशान हैं। जिस तरह से अन्य जगहों में 35 फीट तक बने घरों को गिराया गया है। उसी तरह अकबर नगर में भी होना चाहिए था। हमें अकबर नगर में फिर से घर दिया जाए।

महिला का कहना है कि एक कमरे में पूरे परिवार का गुजारा नहीं हो पाता है। हम लोग परेशान हैं।

एक घर बनाने में खत्म हो जाती है जिंदगी, उसे उजाड़कर बता रहे डेवलपमेंट

भारत कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के जिला सदस्य प्रवीण सिंह का कहना है कि अकबर नगर के लोगों को उजाड़ा गया है। सरकार ने कहा हम मुआवजे के रूप में घर दे रहे, लेकिन जो घर मिले हैं वो पैसे में मिले हैं। वसंत कुंज में लोगों की हालात क्या है एक बार सीएम को जाकर देखना चाहिए।

6 से 7 लोगों का परिवार एक कमरे में कैसे गुजारा कर सकता है। बच्चों की पढ़ाई छूट गई है। नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। सरकार बड़े बिल्डर्स के इशारे पर काम कर रही है। सबका साथ सबका विकास की बात करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों का विकास कर रहे हैं।

हमारी आवाज कोई नहीं सुन रहा। पूरे प्रदेश में किसी भी नदी या नाले का डूब क्षेत्र कितना होता है, यह आंकड़ा सरकार के पास नहीं है। प्रशासन बस लोगों को बेघर करने की योजना बनाया है। एक घर बनाने में जिंदगी खत्म हो जाती है। यहां घरों को उजाड़कर डेवलपमेंट बताया जा रहा।

सीएम बोले- भू-माफियाओं से हमने मुक्त कराया कब्जा, नाइट सफारी बनाएंगे

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अकबर नगर में पौधा लगाने के बाद कहा कि आज से 50 साल पहले यहां नदी हुआ करती थी। जिस पर भू-माफियाओं ने कब्जा कर लिया। हमने कब्जा मुक्त कराया और यहां नाइट सफारी बनाएंगे। अकबर नगर को भगवान राम के छोटे भाई के नाम पर डेवलप करेंगे। आज सौमित्र वन के नाम पर इसका विकास हो रहा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अकबरनगर में पौधा लगाया।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अकबरनगर में पौधा लगाया।

अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई भूमि पर विकसित होगा वन

सीएम ने कहा- लखनऊ के आसपास के क्षेत्र को स्टेट कैपिटल के रूप में विकसित किया जायगा। इसके भौतिक प्रयास के साथ प्रकृति का भी ख्याल हमें रखना होगा। अकबर नगर में अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई 25 एकड़ भूमि पर वन क्षेत्र विकसित किया जाएगा। जिसमें शीशम, जामुन, बेल, अर्जुन, आम, इमली, आंवला, कटहल, अमरूद समेत 32 प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे। इसमें छह हजार बड़े पौधे, जबकि 4 हजार छोटी प्रजाति के पौधे लगाए जा रहे। हर्ब प्रजाति में नींबू, करौंदा और चांदनी के पौधे लगाए जा रहे।

अबरारनगर-पंतनगर को बुलडोजर से बचाएगी ‘लखनऊ बचाओं संघर्ष समिति’:पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या बोले- सरकार गुंडागर्दी कर रही

अबरारनगर, पंतनगर और रहीमनगर को बचाने के लिए बनी लखनऊ बचाओ संघर्ष समिति की बैठक रविवार को अबरारनगर में हुई। बैठक में स्वामी प्रसाद मौर्य, सपा नेत्री वंदना मिश्रा समेत कई वरिष्ठ लोग मौजूद रहे।

’25 साल से वैध घर, अब अवैध कैसे’:लखनऊ में पंतनगर की महिलाएं बोलीं- एक-एक रुपए जोड़कर घर बनाया, हमें उजाड़ा जा रहा

अब अचानक शासन और प्रशासन को याद आ रहा है कि हमारी कॉलोनी अवैध है, तो इसके लिए सबसे पहले जिम्मेदार वह अधिकारी हैं, जिन्होंने ग्रीन लैंड होते हुए भी यहां मकान बनने दिया। हमारे पास रजिस्ट्री है, दाखिल ख़ारिज है, सरकार के नियम के हिसाब से हम लोग सारे बिल दे रहे हैं, तो आखिर हम अवैध कहां से हुए। UPLIVENEWS की टीम पंतनगर में रहने वाली महिलाओं से बात की और उनकी पीड़ा को समझा। 

और खबरें