Skip to content
September 14, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ के बंथरा गांव में रविवार रात बिजली विवाद में हुई प्रॉपर्टी डीलर की मौत मामले में तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है।

July 24, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb”सोमवार को परिजनों ने लोकबंधु अस्पताल में हंगाम किया था। - Dainik Bhaskardiv
div class=”f46ba790″सोमवार को परिजनों ने लोकबंधु अस्पताल में हंगाम किया था।div
div class=”fe1b7d06″div

लखनऊ के बंथरा गांव में रविवार रात बिजली विवाद में हुई प्रॉपर्टी डीलर की मौत मामले में तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। इनमें 2 दरोगा और एक सिपाही है। एसीपी कृष्णा नगर की जांच में दरोगा सुभाष यादव, दरोगा सुशील यादव और सिपाही यतेंद्र सिंह दोषी पाए गए। डीसीपी ने बंथरा इंस्पेक्टर हेमंत राघव की भी रिपोर्ट पुलिस कमिश्नर को भेजी है।

div class=”cf559a0e b06c8b9b rendered”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce” data-google-query-id=””
div id=”google_ads_iframe_/28928716/Bhaskar/Article/M.DAB_AS_MID_300x250_0__container__”div
div
div

वहीं पुलिस आरोपी अवनीश सिंह, हिमांशु सिंह, प्रियांशु सिंह, शनि सिंह की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। रायबरेली, सुल्तानपुर और अमेठी में उनके संभावित ठिकाने पर पुलिस टीम गई लेकिन कोई नहीं मिला। पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रॉपर्टी डीलर की मौत की जानकारी होते ही पूरा परिवार और सहयोगी घरों पर ताला लगाकर फरार हो गए हैं।

div class=”f3e032cb “div
div class=”f46ba790″div

आरोपी पुलिस कर्मी मामला तूल पकड़ते हुए गायब

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विवाद की जानकारी होने के बाद भी थाने पर रविवार रात तैनात पुलिस कर्मी बहाना बनाकर गायब हो गए थे। सस्पेंड होने वालों में दरोगा सुभाष यादव घटना की जानकारी होने पर बिना अनुमति के कोर्ट की ड्टूटी का बहाना बनाकर चले गए, जबकि वह अपने घर पर ही थे।

वहीं सिपाही यतेंद्र आरोपियों के लगातार संपर्क में रहा। पीड़ित पक्ष ने शुरू में ही कहा था कि शिकायत करने पहुंचने पर एक दरोगा सुशील यादव मोबाइल पर लूडो खेलते रहे लेकिन सुनवाई नहीं की। जबकि एक पुलिस कर्मी ने सुबह आने की बात कही।

div class=”f3e032cb “प्रापर्टी डीलर की मौत की जानकारी होते ही थाने में पुलिस कर्मी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं थे।div
div class=”f46ba790″प्रापर्टी डीलर की मौत की जानकारी होते ही थाने में पुलिस कर्मी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं थे।div
divdiv

बिजली सप्लाई को लेकर गांव में हुआ था विवाद

div class=”f3e032cb “घटना के ग्रामीणों ने शव रख कर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था।div
div class=”f46ba790″घटना के ग्रामीणों ने शव रख कर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था।div
divdiv

बंथरा गांव में तीन दिन से बिजली कटौती हो रही थी। यहां रहने वाले इंद्र कुमार पांडेय उर्फ बब्बन प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। उनका छोटा बेटा ऋतिक पांडेय (20) भी उनके साथ काम करता था। रविवार रात गांव के चार पांच मकानों में ही बिजली सप्लाई आ रही थी। इसपर ऋतिक ने बिजली कर्मचारियों को फाल्ट ठीक करने को कहा।

गांव के ही हिमांशु सिंह के घर के पास ट्रांसफार्मर लगा है। बिजली कर्मचारी फाल्ट ठीक करने पहुंचे तो ऋतिक भी वहां पहुंच गया। इस बीच हिमांशु सिंह से उसका विवाद हो गया। इसके बाद ऋतिक घर लौट गया।ऋतिक के परिजनों का आरोप है कि कुछ देर बाद हिमांशु सिंह ने अपने दोस्तों के साथ घर पर धावा बोल दिया।

परिवार का आरोप है कि हिमांशु सिंह और उसके साथियों ने लाठी-डंडे से ऋतिक की पिटाई कर दी। बचाने आए पिता बब्बन और बड़े भाई अभिषेक पर भी हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल ऋतिक को अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जबकि बब्बन और अभिषेक को हॉस्पिटल ले जाया गया था।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें