Skip to content
September 7, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

रुपईडीहा रोडवेज डिपो पर नेपाली दलालों के आतंक।ई रिक्शा चालकों से त्रस्त है चालक व परिचालक।

August 16, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

 

रुपईडीहा बहराइच। रोडवेज डिपो पर भारी संख्या में नेपालगंज के होटल के दलालों का आधिपत्य हो चला है। दिल्ली, लखनऊ, हरिद्वार, शिमला, जयपुर व वाराणसी आदि स्थानों से सुबह नेपाली सवारियों को लेकर बसे डिपो पर पहुंचती हैं। दर्जनों की संख्या में नेपालगंज के होटलों के दलाल बसों को घेर लेते हैं। सवारियां उतरने भी नही पाती कि ये बसों के गेट घेर कर खड़े हो जाते हैं व छीना झपटी करने लगते हैं। नेपाली भाषा मे सवारियों को समझाबुझाकर होटलों में लेजाकर होटल मालिकों से कमीशन ले लेते हैं।

इस संबंध में बसों के चालक व परिचालक इन्हें दूर हटने के लिए कहते हैं तो ये दलाल झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। युवक ही नही नेपाली युवतियां तक रोज डिपो पर दलाली करने के लिए पहुंच रही हैं। नेपाली दलाल रुपईडीहा के बाहर पेट्रोल पंप तक धावा मारते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डिपो की ओर से कई बार स्थानीय पुलिस, एसपी व जिलाधिकारी बहराइच को पत्राचार किया गया है। परंतु समस्या जस की तस है।

नेपाली सवारियों को यहां कई परेशानियों से गुजरना पड़ता है। ई रिक्शा चालक डिपो में घुस जाते हैं व नेपाली सवारियों का सामान छीनकर अपने रिक्शे पर बैठाने की जद्दोजहद में लगे रहते हैं। कुछ चालक परिचालकों ने यह भी बताया कि सुबह यदि थाने से 2 सिपाही या होमगार्ड ही आ जाएं तो समस्या का समाधान हो सकता है।

नीरज कुमार बरनवाल रुपईडीहा
16/8/2024

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें