Skip to content
September 23, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के आशियाना लोकबंधु चौराहे से कार बदमाशों ने एक ट्रांसपोर्टर को अगवा कर लिया।

September 3, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb”div

लखनऊ के आशियाना लोकबंधु चौराहे से कार बदमाशों ने एक ट्रांसपोर्टर को अगवा कर लिया। ट्रांसपोर्टर को 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा। बेहरमी से पिटाई करते रहे। ट्रांसपोर्टर अपनी पत्नी के साथ जा रहे थे तभी ये घटना हुई।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

बदमाशों ने पत्नी को धमकाकर 50 हजार रुपए और जेवर लूट लिए। इसके बाद ट्रांसपोर्ट को धमकाकर भगा दिया। घटना से घबराए ट्रांसपोर्टर ने 6 दिन बाद मुकदमा दर्ज कराया।

जानकारी के मुताबिक इंदिरा नगर नगीना मार्केट के रहने वाले सुनील यादव ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। 26 अगस्त को अपनी पत्नी के साथ आशियाना गए थे। वहां से रात करीब 10:30 लौट रहे थे। तभी कार सवार बदमाश उनका पीछा करने लगे।

कुछ आगे जाकर टैक्सी को ओवरटेक करके बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। गाड़ी गेट खोलकर बाहर खींच लिया और अपनी कार में बैठाने लगे, जब उन्होंने विरोध किया तो पीटते हुए जबरन बैठा लिया।

24 घंटे तक बंधक बनाकर मारपीट

बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर को करीब 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा और मारपीट करते रहे। सुनील के सिर, हाथ और पांव में गहरी चोट लगी है। दबंगों ने उन्हें पानी तक पीने नहीं दिया। 27 अगस्त को उनकी पत्नी मंजू से बात कराई। पति के रोने की आवाज सुनकर मंजू डर गई।

बदमाशों ने सुनील का फोन छीन लिया और मंजू से रुपए की मांग करने लगे। एक युवक सुनील के घर पहुंचा और 50 हजार रुपए लिए। ट्रांसपोर्टर की पिटाई कर आरोपियों ने चेन, ब्रेसलेट, अंगूठी और साढ़े सात हजार रुपए पहले ही लूट लिए थे।

रुपए मिलने के बाद सुनील को छोड़ दिया गया। किसी तरह सुनील घर पहुंचे फिर पत्नी के साथ जाकर इलाज कराया। वे घटना से काफी डर गए। इसके बाद किसी तरह हिम्मत जुटाकर रविवार को आशियाना थाने जाकर केस दर्ज कराया।

इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में लेनदेन का विवाद सामने आया है। सुनील के लगाए आरोपों की जांच की जा रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें