div class=”f3e032cb”
div class=”f46ba790″थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।div
div class=”fe1b7d06″div
लखनऊ के गोमती नगर इलाके में बुधवार देर रात घर के बाहर कार में बैठे हिस्ट्रीशीटर को गोली मार दी गई। गोली उसके दाहिने पैर में लगी है। घटना के वक्त उसका दोस्त भी मौजूद था। हिस्ट्रीशीटर के पिता रिटायर्ड दरोगा हैं। पुलिस ने उसको सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
घर के बाहर कार में बैठा था, पांच लोगों ने किया हमला
पुलिस के मुताबिक विपुल खंड में रिटायर्ड दरोगा राम सहोदर परिवार सहित रहते हैं। बुधवार रात उनका बेटा धनंजय अपने दोस्त राहुल के साथ घर के बाहर कार में बैठा था। इसी बीच अचानक पांच अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने धनंजय को पहले जमकर पीटा और बाद में गोली मार दी।
गोली धनंजय के दाहिने पैर पर लगी। धनंजय के साथी राहुल सिंह के शोर मचाने पर उसको भी पीटने को दौड़े, लेकिन लोगों की भीड़ जमा होते देख वहां से सभी आरोपी भाग निकले। जानकारी करने पर पता चला कि धनंजय गोमती नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करता है।
धनंजय को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। धनंजय की शिकायत पर पुलिस सिंकू और उसके साथियों की तलाश कर रही है।

