Skip to content
September 6, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ पुलिस ने प्लॉट और स्टॉक मार्केट में पैसा लगाने के नाम पर अरबों रुपए की ठगी करने वाले शाइन सिटी ग्रुप से वाइस प्रेसीडेंट को गिरफ्तार किया है।

September 19, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb” पुलिस साइन सिटी से जुड़े अन्य लोगों के विषय में पुलिस पता लगा रही है। - Dainik Bhaskar div class=”a330ff56″div
div
div class=”f46ba790″पुलिस साइन सिटी से जुड़े अन्य लोगों के विषय में पुलिस पता लगा रही है।div
div class=”fe1b7d06″div

लखनऊ पुलिस ने प्लॉट और स्टॉक मार्केट में पैसा लगाने के नाम पर अरबों रुपए की ठगी करने वाले शाइन सिटी ग्रुप से वाइस प्रेसीडेंट को गिरफ्तार किया है। एडीसीपी जितेन्द्र कुमार दूबे ने बताया कि ठग मनीष जायसवाल पर पचास हजार रुपए का इनाम था। पुलिस उसको करीब एक साल से तलाश रही थी। उसके खिलाफ लखनऊ और प्रयागराज में मुकदमे दर्ज हैं।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

विकास नगर इंस्पेक्टर विपिन सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी मनीष को गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया है। वह शाइन सिटी इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड में वाइस प्रेसीडेंट के पद पर काम कर रहा था। कई लोगों को कम रेट और आसान किस्तों पर जमीन उपलब्ध कराने का झूठा वादा करता था।

पैसा तीन गुना करने के नाम पर करता था ठगी

लोगों से पैसा लेकर हड़प लेता था। लोगों से रिकरिंग डिपॉजिट करने पर कम समय में धन दोगुना और तीन गुना करने के नाम पर भी ठगी की थी। इस कंपनी के खिलाफ यूपी में 500 से ज्यादा मामले दर्ज हैं और 62 लोग करीब जेल जा चुके हैं। कंपनी के सीएमडी राशिद नसीम पर पांच लाख का इनाम है।

पुलिस से बचने के लिए बार-बार बदल रहा था घर

पुलिस की जांच में सामने आया है कि मनीष पहले जानकीपुरम न्यू मल्हौर में रहता था। पुलिस केस होने के बाद वह लगातार ठिकाना बदल रहा था। वर्तमान में विकासनगर सेक्टर तीन में रह रहा था। मनीष मूल रूप से प्रयागराज सालिकगंज रोड मुट्ठीगंज का रहने वाला है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें