Skip to content
September 6, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ में नाबालिग के अपहरण मामले में नया मोड़:ACP के पास पहुंची मां; बोली- ​​​​​​​इंस्पेक्टर ने अपने हिसाब से लिखाई तहरीर, चौकी इंचार्ज ने नौकरी का दिया लालच

September 30, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”fe1b7d06″div

लखनऊ में एक किशोरी की मां ने नाबालिग बेटी का अपहरण कर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। उसने एसीपी कृष्णानगर को शिकायती पत्र लिख कर कार्रवाई की मांग की है। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने एसीपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि बीती 18 सितम्बर को उसकी नाबालिग 14 वर्षीय बेटी मंदिर गई थी।

विज्ञापन

मंदिर से बाहर आते ही एक युवक बेटी का पीछा करने लगा। पीछे बाईक से आए दो लड़कों बेटी को तमाचा मार दिया। बेटी गिर गई। इसी दौरान एक महिला कार से आई और तीनों युवकों ने बेटी को कार में जबरन बैठा दिया। इसके बाद नशीला इंजेक्शन लगाकर अज्ञात स्थान पर ले गए। रात भर बेटी के साथ बलात्कार किया गया।

इंस्पेक्टर ने अपने हिसाब से लिखाई तहरीर

बेटी होश में आई तो दर्द से कराह रही थी। सुबह महिला ने कार में बैठा कर अमौसी एयरपोर्ट रनवे के पास टेम्पो में बैठा कर भाग गई। बेटी टैम्पो से उतरकर पास में बनी शान्ती नगर चौकी गई। चौकी इंचार्ज ने बेटी से अपने हिसाब से तहरीर लिखवा कर घर भेज दिया। जबकि वह अपने साथ हुए अत्याचार के बारे में चौकी इंचार्ज को बताई थी।

चौकी इंचार्ज ने नौकरी लगवाने का दिया लालच

बेटी की हालत ज्यादा खराब होने पर उसे लोकबंधु हास्पिटल में भर्ती कराया। वह मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ हुई तो पूरी घटना बताई। चौकी इंचार्ज शांतीनगर ने बेटी को एयरपोर्ट में नौकरी लगवाने का भी लालच दिया। पूरे प्रकरण में पुलिस की लापरवाही रही है। यदि मेरी बेटी का मेडिकल कराया गया होता तो उसके साथ किए गए बलात्कार की पुष्टि हो जाती। थाना प्रभारी सरोजनीनगर राजदेव राम प्रजापति ने बताया कि युवती की तहरीर पर एक सप्ताह पहले थाने में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें