div class=”a88a1c42″
div
div class=”f3e032cb”

div
लखनऊ में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। कृष्णानगर के पंडितखेड़ा में लोग लाठी-डंडा लेकर रातभर पहरा दे रहे हैं। लोग टोली बनाकर पूरी रात सड़कों पर घूम रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस गश्त नहीं करती है। चोरी की घटनाएं बढ़ गईं हैं।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
पुलिस से शिकायत करते हैं तो उल्टे नसीहत देती है। पुलिस कहती है कि अपनी सुरक्षा खुद करो। चोर पकड़ में आए तो सूचना देना। बता दें, पंडित खेड़ा शाम होते ही अंधेरे में डूब जाता है। किसी भी स्ट्रीट पोल पर लाइट नहीं जलती है। चोर इसी अंधेरे का फायदा उठाते हैं।
कृष्णानगर के पंडितखेड़ा इलाके में शुक्रवार रात करीब 1 बजे लोग सड़कों पर गश्त करते दिखाई दिए। रात को लोग डंडे लेकर खुद ही इलाके की रखवाली कर रहे हैं। इलाके के लोगों का कहना है कि चोर इतने बेखौफ हैं कि हत्या से भी गुरेज नहीं कर रहे। कई बार लोगों को बंधक बना लेते हैं।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″ग्रामीण टीम बनाकर बाइक से रात भर सड़कों पर पहरेदारी कर रहे हैं।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″चार-चार लोगों की टीम बनाकर ग्रामीण रातभर जाग रहे हैं।div
divdiv
घर-परिवार की कर रहे सुरक्षा
स्थानीय निवासी सोनू राजपूत ने कहा कि चोरी की घटनाएं इलाके में बढ़ गई हैं। घर-परिवार की सुरक्षा के लिए हमें रातभर जागकर पहरेदारी करनी पड़ रही है। घर में छोटे बच्चे हैं, हमेशा डर लगा रहता है कि कोई अनहोनी न हो जाए।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″ग्रामीण सोनू ने बताया कि घर-परिवार की सुरक्षा के लिए खुद पहरा दे रहे हैं।div
divdiv
पुलिस कह रही है 3 बजे तक रखवाली करो
ग्रामीण ने कहा- चोरों पर नजर रखने के लिए एक हफ्ते से पहरेदारी कर रहे हैं। पुलिस गश्त करने आई थी। बोली कि रखवाली करते रहिए सुबह 3 बजे तक जागते रहिएगा। अपनी और अपने गांव की रक्षा स्वयं करिए। पुलिसवालों ने खुद बताया कि जयपुरिया स्कूल के पास 4 संदिग्ध देखे गए हैं। तलाश की जा रही है।
पूरा गांव जागकर पहरेदारी कर रहा है। भुइयन माता मंदिर से लेकर पूरे पंडित खेड़ा में बाइक से चार लोग पेट्रोलिंग करते हैं। अन्य लोग टोली बनाकर सड़कों पर रहते हैं।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″ग्रामीण ने बताया कि 1 हफ्ते से ग्रामीण रात भर जाग रहे हैं।div
divdiv
जर्मन शेफर्ड भी रखते हैं अपने साथ
इलाके के लोगों का कहना है कि अपने साथ जर्मन शेफर्ड कुत्ते को रखवाली के लिए रखा है। कुत्ते इलाके में अज्ञात लोगों की गतिविधि को पहले भांप लेते हैं। कुत्तों के भौंकने से लोग भी एक्टिव हो जाते हैं।

