div class=”a88a1c42″
div
div class=”f3e032cb”

div
div class=”f46ba790″राहुल गांधी ने कहा कि दलित परिवार ने मुझे अपने घर बुलाया। मैंने उनके साथ एक दोपहर बिताई।div
div class=”fe1b7d06″div
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक दलित परिवार के घर खाना पकाया। खाना बनाने का वीडियो उन्होंने सोमवार को X पर शेयर किया। उन्होंने लिखा- दलित किचन के बारे में आज भी बहुत कम लोग जानते हैं।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
वीडियो में राहुल गांधी कहते नजर आ रहे हैं कि महाराष्ट्र के कोल्हापुर में मुझे अजय तुकाराम सनदे ने अपने घर बुलाकर किचन में हाथ बंटाने का मौका दिया। हमने मिलकर हरभऱ्याची भाजी बनाई। इसे चने के साग की सब्जी भी कहा जाता है। साथ ही बैंगन की सब्जी और तुअर दाल बनाई।
दलित क्या खाते हैं, कैसे पकाते हैं, कोई नहीं जानता। इसका सामाजिक और राजनीतिक महत्व क्या है, इसके बारे में हमने बात की। भेदभाव और सनदे के निजी अनुभवों पर बात करते हुए हमने दलित खानपान के प्रति जागरूकता की कमी और इस संस्कृति के डॉक्युमेंटेशन के महत्व पर चर्चा की।
सनदे ने राहुल से कहा- किसी के मिलेट्स खाओ बोलने से ये महंगा हो गया। दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी अपने भाषणों में मिलेट्स पर जोर देते रहे हैं।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″राहुल गांधी ने चने की भाजी बनाने के लिए लहसुन काटा। अजय सनदे ने उन्हें इसकी रेसिपी बताई।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″चने की भाजे के साथ राहुल ने तुअर की दाल की रेसिपी भी समझी।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″दाल पकने के बाद राहुल ने सनदे की मदद से दाल फ्राई की।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″अजय सनदे की पत्नी ने रोटी बनाई। राहुल ने दलित परिवार के साथ मिलकर खाना खाया।div
divdiv
सनदे बोले- हम कभी भाजपा को वोट नहीं देते
सनदे और राहुल गांधी ने महंगाई को लेकर भी चर्चा की। सनदे ने कहा- लहसुन बहुत महंगा हो गया है। कोई बोल रहा है कि मिलेट्स खाओ, मिलेट्स खाओ। उनके खाओ बोलने से हमारा मिलेट्स महंगा हो गया है, जो पहले बहुत सस्ता था।
मैंने कांग्रेस को कभी वोट नहीं दिया। 4 इलेक्शन तक कांग्रेस को वोट नहीं दिया, क्योंकि हमारा बेल्ट शेतकरी कामगारों का था। हम भाजपा को भी कभी वोट नहीं देते। उन्हें कभी देंगे भी नहीं, लेकिन अब शेतकरी पार्टी खत्म हो गई है, इसलिए मैं आपकी भारत जोड़ो यात्रा में भी आया था।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″राहुल गांधी ने सनदे परिवार को संविधान की प्रस्तावना की कॉपी दी।div
divdiv
दलित परिवार से राहुल के सवाल-जवाब
- राहुल गांधी: कास्ट सिस्टम को देखने का एक तरीका है, जो मुझसे नीचे है, उसकी स्पेस की मैं रिस्पेक्ट नहीं करूं। सनदे: मेरे गांव में जो अपर कास्ट हैं, वो क्या खाते हैं, वह मुझे पता है, लेकिन मैं क्या खा रहा हूं, वह किसी को नहीं पता।
- राहुल: आपको क्या लगता है कि सब कुछ आइडेंटिफिकेशन के लिए किया था, ताकि पता लग जाए कि कौन क्या है। सनदे: हां, पुराने समय में अगर हाथ में काला धागा बांधा है तो समझ आ जाता था कि यह दलित आदमी है। पिछले 10 साल में भी बहुत शार्पनेस आ गई है। आप क्या खाओगे, यह भी गवर्नमेंट तय करेगी। लोग जानते नहीं है कि आप क्या खाते हो कैसे खाते हो, इसलिए मैं यहां आया हूं।
- राहुल: आपने किताब में लिखा कि जाति वाला कल्चर आपकी रिक्वेस्ट नहीं करता। इसके बारे में बताइए। एक होता है कि भैया हम आपको छुएंगे ही नही। यह डायरेक्ट डिसरिस्पेक्ट होती है। एक डिसरिस्पेक्ट होती है कि आप जो खाते हैं, वह हमें पसंद नहीं। सनदे: मेरा गांव में घर हैं। वहां पड़ोस में अगड़ी जाति के शख्स का घर हैं। वे मेरे घर में आएंगे, लेकिन घर आकर खाना नहीं खाएंगे। चाय भी नहीं पिएंगे। यह स्थिति आज भी है। खाने को धर्म से जोड़ा हुआ है। आप क्या खाते हो, इसलिए आप बड़े हो या छोटे हो।
- राहुल: घर में लेडीज खाना बनाती हैं। उनका दोगुना काम हो जाता है। सनदे: बाबा साहेब ने भी लिखा है कि सब दलित नहीं हैं, लेकिन लेडीज सब दलित हैं। अगर ये बर्तन सवर्ण के घर का है। इसको अगर मैंने छू लिया तो बर्तन को आग में डालने के बाद इस्तेमाल करते थे। ये कोई पुरानी बात नहीं है।
- राहुल: आपको क्या लगता है कि यह भेदभाव कभी ठीक होगा? सनदे: नहीं, मुझे नहीं लगता। अब तो और बढ़ता जा रहा है।
- राहुल: साउथ अफ्रीका में चमड़ी के बेसिस पर भेदभाव होता है। सनदे: वह बेहतर है, क्योंकि चमड़ी दिखती है। यहां पर तो सब लोग अपनी जाति छिपाते हैं। सरनेम छिपाते हैं। सरनेम चेंज कर देते हैं।
राहुल गांधी की लोगों से मिलने की ये खबरें भी पढ़ें
1. राहुल मोची की दुकान पर पहुंचे, चप्पल सिली
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″सुल्तानपुर से लखनऊ लौटते वक्त राहुल गांधी मोची की दुकान पर रुके। वहां चप्पल की सिलाई की और दुकानदार से पूछा जूता कैसे बनाते हो।div
divdiv
राहुल गांधी गृहमंत्री अमित शाह मानहानि केस में 26 जुलाई को सुल्तानपुर कोर्ट पहुंचे थे। लौटते वक्त राहुल ने अचानक अपना काफिला एक मोची की दुकान पर रुकवा लिया। गाड़ी से उतरकर राहुल मोची राम चैत की दुकान पर पहुंचे। चप्पल की सिलाई की। उनसे पूछा कि जूते कैसे बनाते हो। पूरी
2. राहुल दिल्ली में मजदूरों से मिले, समस्याएं सुनीं
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″div
राहुल गांधी ने गुरुवार 4 जुलाई को दिल्ली के गुरु तेगबहादुर नगर में मजदूरों से मुलाकात की। कांग्रेस ने इसका वीडियो और 4 फोटो अपने X हैंडल पर शेयर किए। साथ ही कांग्रेस ने लिखा कि ये मेहनती मजदूर हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। इनके जीवन को सरल और भविष्य को सुरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है।
3. राहुल की अंबाला से चंडीगढ़ तक ट्रक यात्रा:50 किमी के सफर में ड्राइवर के पास बैठे
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″div
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पिछले साल अगस्त में अंबाला से चंडीगढ़ का 50 किमी का सफर ट्रक से तय किया। दरअसल, वे दोपहर को दिल्ली से शिमला के लिए कार से निकले थे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया कि राहुल ने इस दौरान ट्रक ड्राइवरों से बात की और उनकी समस्याएं भी सुनीं।
4. राहुल ने बाइक रिपेयरिंग करना सीखा, दिल्ली के एक गैरेज में काम किया
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″div
राहुल गांधी ने पिछले साल दिल्ली के करोल बाग के एक गैरेज में पहुंचकर वहां के मैकेनिक्स के साथ काम किया। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 6 फोटो पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। एक फोटो में राहुल के हाथ में टू व्हीलर का कोई पार्ट दिखाई दे रहा है। उनके सामने एक बाइक खुली हुई है। साथ में कुछ लोग बैठे दिखाई दे रहे हैं।

