Skip to content
September 7, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

हाथी के हमले में घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में हुई मौत।

October 11, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

हाथी के हमले में घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में हुई मौत


कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र में हिंसक जानवरों के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

 

मिहींपुरवा बहराइच
बहराइच जिले में भेड़िए व तेंदुए के हमले बाद हाथी के हमले में एक युवक हुआ घायल। जिला अस्पताल किया गया रिफर।
कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र में हिंसक जानवरों के हमले लगातार जारी है, एक तरफ वन विभाग की सक्रियता से तेंदूए पकड़े जा रहे हैं। फिर भी हिंसक जानवरों को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल है।इधर तेंदुए के हमले में कई ग्रामीण घायल हुए हैं, जिनमें किसान की मौत भी हुई है।वहीं बुधवार की सुबह बिछिया से कतरनिया घाट मार्ग पर एक युवक पर हाथी ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र के अंतर्गत भवानीपुर निवासी मुबारक पुत्र लाल मोहम्मद उमर 29 वर्ष शुक्रवार सुबह 8:00 बजे भवानीपुर से कतर्निया घाट साइकिल से जा रहा था। तभी बिछिया से कतरनिया जाने वाले मार्ग लाफिंग ट्री के पास जैसे पहुंचा तभी हाथी ने युवक पर हमला कर युवक को दूर फेंक दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे से आ रहे एक नाविक ने इसकी सूचना परिजनों व वन विभाग को दी सूचना पाकर वन कर्मी व परिजन घायल युवक को बिछिया निजी चिकित्सक के यहां लेकर आए। उपचार के बाद घायल युवक को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर एंबुलेंस से लेकर आये। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया। हाथी के हमले में घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में हुई मौत।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें