Skip to content
September 22, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में घैला पुल के नीचे मिले शव के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में पता चला आफताब की हत्या एक युवती से ?

October 12, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb”div

लखनऊ में घैला पुल के नीचे मिले शव के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में पता चला आफताब की हत्या एक युवती से दोस्ती को लेकर हुई थी। जिस युवती से आरोपी की शादी होने वाली थी उससे आफताब की दोस्ती थी। जो आरोपी को पसंद नहीं थी। आरोपियों ने बहाने से आफताब को अपने घर बुलाया। इसके बाद मारकर घैला पुल के नीचे फेंक दिया था। पुलिस घटना में अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

पूछताछ पर दोनों ने कबूल किया जुर्म

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को मड़ियांव थानाक्षेत्र में घैला पुल के नीचे एक युवक का शव मिला था। जिसकी पहचान निवाती टोला मड़ियांव गांव जानकीपुरम के रहने वाले आफताब (20) पुत्र मोहम्मद अल्ताफ के रूप में हुई थी। पिता मोहम्मद अल्ताफ ने मोहल्ले के रहने वाले फाजिल पुत्र नौशाद व आफाक पुत्र लाइक पर संदेह जताते हुए शिकायती पत्र दिया था। जिसके आधार पर पुलिस ने सर्विलांस व सीसीटीवी की मदद से शुक्रवार देर रात फाजिल व आफाक को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ पर दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया।

चादर में लपेटकर घैला पुल के नीचे फेंका

जिस लड़की से शादी होनी थी उससे दोस्ती से नाराज था फाजिल ने बताया जिस लड़की से उसकी शादी होने वाली थी। उसकी आफताब की गहरी दोस्ती थी। जो उसे पसंद नहीं था इससे वह जलन करता था। इसके बाद उसने आफाक के साथ मिलकर प्लान बनाया और आफताब को उसके घर से बुलाया।

अपने घर ले गया जहां पर उसको जान से मार दिया। शव छुपाने के लिए चादर में लपेटकर वेगनर गाड़ी में भरकर घैला पुल के नीचे फेंक दिया। इसके बाद हत्या में इस्तेमाल चादर, दुपट्टा, खून से सना हुआ पाइप बोरी में भरकर नया खेड़ा सीडीआरआई में एक गड्ढे में फेंक दिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल सामान भी बरामद कर लिया है। फाजिल वेल्डिंग का काम करता है, जबकि आफाक मैकेनिक है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें