Skip to content
September 6, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ में युवक की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिजन लोहिया अस्पताल पहुंचे।

October 26, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″div
div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div

लखनऊ में युवक की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिजन लोहिया अस्पताल पहुंचे। यहां रोड जाम कर नारेबाजी करने लगे। हंगामे के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने जबरन जाम खुलवाया और प्रदर्शन कर रहे परिजनों को अस्पताल के अंदर भेजा। रात करीब 10 बजे परिजन फिर से अस्पताल के बाहर आ गए और सड़क जाम कर हंगामा करने लगे।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

युवक के घर वालों के मुताबिक, पुलिस ने लॉकअप में इतनी पिटाई की, जिससे मोहित पांडेय (32) की मौत हो गई। वह स्कूल ड्रेस बेचने का काम करता था। शुक्रवार को चिनहट पुलिस ने मोहित और उसके भाई शोभाराम को लड़ाई-झगड़े के मामले में हिरासत में लिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामला चिनहट कोतवाली का है।

div class=”f3e032cb “मृतक मोहित पांडेय की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।div
div class=”f46ba790″मृतक मोहित पांडेय की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।div
divdiv

भाई बोला- लॉकअप में ही भाई की मौत हो गई थी

मोहित पांडे की मौत के बाद उसके साथ हिरासत में लिए गए भाई शोभाराम को पुलिस ने छोड़ दिया। शोभाराम का कहना है कि पुलिस ने मुझे और मोहित को शुक्रवार रात 9 बजे साथी से झगड़े के बाद गिरफ्तार किया था। रात में पुलिस ने जब हिरासत में लिया, तभी से जमकर मारपीट शुरू कर दी।

मेरे सामने भाई को पीटा जा रहा था। मैं देख कर भी उसे नहीं बचा सका। वह तेज-तेज चीख रहा था। बोल रहा था, दरवाजा खोल दो नहीं तो मैं मर जाऊंगा। फिर भी पुलिस वाले कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। भाई ने लॉकअप में ही दम तोड़ दिया था। इसके बाद पुलिस उसे हॉस्पिटल ले गई।

मोहित चिनहट के देवा रोड स्थित अपट्रान इलाके में नई बस्ती जैनाबाद गांव का रहने वाला था। वहीं, पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह चिनहट कोतवाली में मोहित की तबीयत बिगड़ी। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

div class=”f3e032cb “लोहिया अस्पताल पहुंचे परिजनों ने रोड जाम करने का प्रयास किया।div
div class=”f46ba790″लोहिया अस्पताल पहुंचे परिजनों ने रोड जाम करने का प्रयास किया।div
div class=”f3e032cb “मोहित की मौत की जानकारी के बाद से परिजनों में जबरदस्त गुस्सा है। वे थाना प्रभारी को हटाने की मांग कर रहे हैं।div
div class=”f46ba790″मोहित की मौत की जानकारी के बाद से परिजनों में जबरदस्त गुस्सा है। वे थाना प्रभारी को हटाने की मांग कर रहे हैं।div
divdiv

थाना प्रभारी को हटाने की मांग

मोहित की मौत के बाद लोहिया अस्पताल पहुंचे परिजनों में काफी गुस्सा है। वे लोग सड़क पर उतर आए और जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस समझाकर सभी को अस्पताल के अंदर ले गई। लोगों में आक्रोश के चलते लोहिया अस्पताल में कई थानों की फोर्स तैनात की गई है। परिजन चिनहट थाना प्रभारी को मौके पर बुलाने और पद से हटाने की मांग कर रहे हैं।

लोहिया हॉस्पिटल के बाहर हंगामा

लखनऊ में स्कूल ड्रेस का काम करने वाले मोहित और उसके भाई शोभा को चोरी के आरोप के बाद पुलिस ने हिरासत में लिया था। घटना के मुताबिक, मोहित और उसके दोस्त आदेश के बीच झगड़ा हो गया था। इसके बाद आदेश ने मोहित पर चोरी का आरोप लगाते हुए अपने घर से बाहर निकाल दिया था। इतना ही नहीं, आदेश ने पुलिस भी बुला ली। इसके बाद पुलिस मोहित और उसके भाई को थाने ले गई थी।

मोहित के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने थाने में उसके साथ मारपीट की। हम लोगों को मिलने भी नहीं दिया। आज सुबह मोहित की मौत हो जाने की खबर सुनते ही परिजन आक्रोशित हो उठे और लोहिया हॉस्पिटल के बाहर शव रखकर प्रदर्शन करने लगे।

div class=”f3e032cb “शनिवार सुबह चिनहट कोतवाली में मोहित की तबीयत बिगड़ी थी।div
div class=”f46ba790″शनिवार सुबह चिनहट कोतवाली में मोहित की तबीयत बिगड़ी थी।div
divdiv

पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की

परिजनों के सड़क पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस वालों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। जाम लगाने को लेकर भी नारेबाजी हुई। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए जबरन जाम खुलवाया और प्रदर्शनकारियों को अस्पताल के अंदर भेज दिया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें