Skip to content
September 21, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ नगर निगम के दावे फेल:20 हजार से ज्यादा स्ट्रीट लाइट बंद; सुलभ आवास में रहने वाली महिला बोली-डर लगता है

November 4, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″div
div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div

लखनऊ की सड़कों पर अंधेरा है। शहर में खराब स्ट्रीट लाइट की संख्या बढ़ती जा रही है। मौजूदा समय 20 हजार से ज्यादा स्ट्रीट लाइट बंद हैं। दरअसल, दिवाली की छुट्‌टी के बाद कई कर्मचारी काम पर नहीं आए है। ऐसे में जो लाइट बंद हो रही है, उनको बनाने वाला कोई नहीं है।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

मोहल्लों को छोड़ दिया जाए तो शहीद पथ, 1090 से अंबेडकर पार्क जाने वाले पुल और जनेश्वर मिश्रा पार्क से लक्ष्मी मार्केट को जाने वाली सड़क की स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। सुलभ आवास में रहने वाली महिला बोली-डर लगता है। वहीं, पार्षदों की शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा।

20 इलाकों में पहले से अंधेरा पसरा हुआ है

शहर में जानकीपुरम, शहीद स्मारक रोड, रेजीडेंसी रोड, समेत 20 से ज्यादा इलाके की सड़कों पर पहले से अंधेरा है। गोमती नगर विस्तार सुलभ आवास में रहने वाली शैलजा मिश्रा बताती हैं कि लक्ष्मी मार्केट की सड़क के स्ट्रीट लाइट खराब हो गए है। वह बंद रहते है। रात 9 बजे के बाद दुकान बंद होने के बाद उस सड़क पर अंधेरा छा जाता है। उन्होंने बताया कि प्राइवेट सेक्टर की जॉब के कारण अक्सर घर आने में 10 बज जाते हैं। लेकिन सड़क पर अंधेरा होने की वजह से डर लगता है।

div class=”f3e032cb “20 से ज्यादा इलाके की सड़कों पर पसरा अंधेरा।div
div class=”f46ba790″20 से ज्यादा इलाके की सड़कों पर पसरा अंधेरा।div
divdiv

25 की जगह केवल 10 लाइट मिली

कांग्रेस पार्षद मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि सदन और कार्यकारिणी में तय हुआ था कि सभी वार्ड के लिए 25 – 25 लाइट दी जाएगी लेकिन उनके वार्ड में ऐसा कुछ नहीं हुआ है। उनको महज 10 लाइट मिली है। उन्होंने आरोप लगाया है कि यहां भी नगर निगम विपक्ष के लोगों के साथ भेदभाव कर रहा है।

div class=”f3e032cb “लक्ष्मी मार्केट में लगी स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है।div
div class=”f46ba790″लक्ष्मी मार्केट में लगी स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है।div
divdiv

जानकीपुरम विस्तार में दो साल से समस्या

जानकीपुरम विस्तार के कई सेक्टरों में पिछले दो वर्षों से स्ट्रीट लाइट की समस्या बरकार है। डिवाइडर व सड़क किनारे लगीं स्ट्रीट लाइटें खराब है। यह कब ठीक होंगी, यह सवाल यहां के लोग पूछ रहे हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो लगभग 20 दिन से शिकायतों को सम्बन्धित तक पहुंचाया जा रहा है।

मगर सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। शिकायत का समाधान नहीं हो पा रहा है। बताया जा रहा है कि जानकीपुरम विस्तार में सैकड़ों लाइटें गायब हैं। जिन्हें चोरी होना बताया जा रहा है। ये संगठित तरह से विस्तार से चोरी हुई हैं।

div class=”f3e032cb “ट्रॉमा सेंटर के बाहर की सड़क आए दिन बंद हो जाती है। यहां 20 जिलों से इमरजेंसी के मरीज आते हैं।div
div class=”f46ba790″ट्रॉमा सेंटर के बाहर की सड़क आए दिन बंद हो जाती है। यहां 20 जिलों से इमरजेंसी के मरीज आते हैं।div
divdiv

हाईमास्ट लाइट भी बंद है

कई जगह हाईमास्ट लाइट भी बंद है। ऐसे में शाम ढलते ही वहां अंधेरा छा जा रहा है। हालांकि नगर निगम का मार्ग प्रकाश विभाग का दावा है कि दीपावली से पहले सभी लाइटें दुरुस्त कर ली गई हैं इसके लिए कर्मचारियों को लगाया गया है। अगर आपके इलाके में भी स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है तो इसकी सूचना कार्यालय में दे सकते हैं। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1533 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके आधार पर उसे तुरंत दुरुस्त किया जाएगा।

div class=”f3e032cb “शहर में खराब स्ट्रीट लाइट की संख्या बढ़ी।div
div class=”f46ba790″शहर में खराब स्ट्रीट लाइट की संख्या बढ़ी।div
divdiv

स्ट्रीट लाइट का नया तार नहीं लगाते

भवानीगंज वार्ड से पूर्व पार्षद और बीजेपी नेता संतोष राय ने बताया कि एजेंसी वाले स्ट्रीट लाइट का नया तार नहीं लगाते हैं। उन्होंने बताया कि उनके वार्ड कई सड़क ऐसी हैं जहां रात होते ही अंधेरा पसर जाता है। वार्ड में करीब 200 से ज्यादा स्ट्रीट लाइट बंद हैं। इस वजह से लोगों को रात में निकलने में परेशानी होती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें