Skip to content
September 6, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

ज्वलनशील पदार्थ लादे रातभर कस्बे में खड़े रहते हैं टैंकर।

November 14, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

नीरज कुमार बरनवाल

रुपईडीहा। इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का निर्माण होने के बावजूद नेपाल जाने वाले टैंकर सारी रात कस्बे के बीच चकियारोड चौराहे पर खड़े रहते हैं। जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। अब कोहरा बढ़ने लगा है। रुपईडीहा के बाहर आईसीपी की ओर जाने के लिए रोड बनी हुई है।

विभिन्न प्रकार का माल लादे ट्रक व कंटेनर तो इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट की ओर चले जाते हैं। परंतु एयर ट्रैफिक फ्यूल, पेट्रोल व डीजल लादे टैंकर बाबागंज की ओर से आकर शाम से ही चकियारोड चौराहे के पास एनएच 927 पर खड़े हो जाते हैं। फिर इनके चालक टैंकर को लाककर नेपालगंज व नेपाली गांव जमुनहा अपने घर सोने के लिए चले जाते हैं। सारी रात लावारिस खड़े होने के कारण रात में कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है।

एटीएफ भारी ज्वलनशील पदार्थ होता है। इसका प्रयोग विमानों व हेलीकॉप्टरों में किया जाता है। इनके आसपास रहने वाले शाबिर, रामकुमार, शाहिद, एजाज, अख़्तर अली, इम्तियाज, शरीफ आदि ने बताया कि सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने जाना पड़ता है।

इनकी वजह से रोड पर जाम लग जाता है। पिछली बार समाचार पत्रों में खबरें छपने के बाद पुलिस ने इन्हें हटवा दिया था। अब फिर ये कस्बे के बीच में ही खड़े हो रहे हैं। इन लोगो ने मांग की है कि इन्हें जाना तो आईसीपी होकर ही है। इसलिए इन्हें आईसीपी रोड पर ही खड़ा कराया जाए।

रुपईडीहा
14/11/2024

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें