Skip to content
September 6, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

85 लाख ठगी मामले में DCP ने मांगी माफी:हाईकोर्ट के फटकार के बाद पुलिस ने 48 घंटे में की गिरफ्तारी; लखनऊ पुलिस की भी जांच

November 22, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div class=”cf559a0e b06c8b9b rendered filled” data-atd-fill-state=”filled”
divdiv
div
div
div class=”f3e032cb”div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div

राजधानी लखनऊ के थाना हजरतगंज क्षेत्र में 85 लाख की ठगी के मामले में बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने DCP (मध्य) को लापरवाही के लिए माफी मांगने पर मजबूर कर दिया। साथ ही, विवेचना अधिकारी गोरखनाथ चौधरी के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।

div class=”cf559a0e b06c8b9b rendered filled” data-atd-fill-state=”filled”
divdiv
div

ठगी का मामला और एफआईआर दर्ज

शिकायतकर्ता अमित कुमार ने 21 नवंबर 2023 को थाना हजरतगंज में श्याम कुमार दुबे, प्रेमकला, और राजेश कुमार यादव के खिलाफ 85 लाख की ठगी का मामला दर्ज कराया था। लेकिन, 9 महीने बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी और आरोप पत्र दाखिल नहीं किया गया।

अधिवक्ता मोहित शर्मा ने हाईकोर्ट लखनऊ बेंच में याचिका दायर की। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति विवेक चौधरी और ओम प्रकाश शुक्ला की बेंच ने डीसीपी (मध्य) लखनऊ से व्यक्तिगत शपथ पत्र मांगा। DCP ने विवेचना में हुई लापरवाही को स्वीकार किया।

साथ ही कोर्ट को आश्वासन दिया कि दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। आईपीएस कमेलश दीक्षित ने शपथ पत्र में लिखा डीसीपी (मध्य) के अवकाश पर होने की वजह से डीसीपी (अपराध) ने दाखिल किया है।

विवेचना अधिकारी पर कार्रवाई, जांच शुरू

शपथ पत्र के जरिए न्यायालय को बताया गया कि विवेचना अधिकारी गोरखनाथ चौधरी की लापरवाही के चलते जांच प्रभावित हुई। उनके खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही सहायक पुलिस आयुक्त को निर्देशित किया गया कि विशेष टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले का निस्तारण शीघ्र किया जाए।

फटकार के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

हाईकोर्ट की फटकार के बाद लखनऊ पुलिस ने महज दो दिनों में कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। हाईकोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा कि भविष्य में न्यायालय के आदेशों का समय पर पालन सुनिश्चित किया जाए। यह मामला पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें