Skip to content
September 22, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में ठगों ने दुकानदारों को वेडिंग-जोन में दुकान दिलाने के नाम पर दो लाख रुपए ठग लिए।

December 9, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb”पुलिस धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के विषय में जानकारी जुटा रही है। - Dainik Bhaskardiv
div class=”f46ba790″पुलिस धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के विषय में जानकारी जुटा रही है।div
div class=”fe1b7d06″div

लखनऊ में ठगों ने दुकानदारों को वेडिंग-जोन में दुकान दिलाने के नाम पर दो लाख रुपए ठग लिए। वहीं, एक युवक से IPO खरीदने पर ज्यादा मुनाफा दिलाने और दूसरे से बाग दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी की। पुलिस तीनों मामलों में FIR दर्ज कर जांच शुरू की है।

div class=”

cf559a0e
b06c8b9b

div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

गोमती नगर जोन-चार का कर्मचारी बताकर ठगी

वरदान खंड निवासी संदीप कुमार शुक्ल के मुताबिक उन्होंने खाने-पीने का व्यापार शुरू करने के लिए दुकान की तलाश कर रहे थे। नगर निगम जोन-चार ऑफिस परिसर में अभिषेक रावत नाम का युवक मिला। जिसने खुद को वहां का कर्मचारी बताते हुए 50 हजार रुपए में वेंडिग-जोन में दुकान आवंटित कराने का दावा किया।

इसके बाद संदीप ने वहां पर महावीर प्रसाद, भीष्म देव पटेल, शिवम दीक्षित और विनोद यादव लोगों के साथ अभिषेक को रुपए दिए। आरोपी को सवा दो लाख रुपए देने के बाद भी दुकान नहीं मिली।

अभिषेक ने इसका विरोध करने पर SC-ST एक्ट में फंसाने की धमकी दी। गोमती नगर इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी के विषय में पता लगाया जा रहा है।

IPO के नाम पर 46.61 लाख की ठगी

गुडंबा के कुर्सी रोड निवासी राजकुमार ने बताया कि 24 अक्टूबर को उन्हें वाट्सएप ग्रुप पर एसएमसी ग्लोबल से जोड़ा गया। जिसमें कहा गया था कि IPO लेने पर ज्यादा मुनाफा दिया जाएगा।

इसके बाद उन्होंने एक लिंक के माध्यम से एसएमसी मोबाइल ऐप डाउनलोड कर 46.61 लाख रुपए निवेश किए। IPO बेचने से मिली रकम को निकालना चाहा तो ठगों ने 10 प्रतिशत कमीशन और 10 प्रतिशत टैक्स और जमा करने को कहा। पैसा न जमा करने पर फोन बंद कर लिया।

बाग दिलाने के नाम पर 12 लाख ठगे

इंदिरा नगर निवासी विश्वनाथ राम ने महानगर थाने में बाग दिलाने के नाम पर ठगी का मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि बाग खरीदने के लिए दुबग्गा निवासी मोहनलाल से मुलाकात की थी। उसने करीब 16 बिसवां बाग की कीमत 22 लाख रुपए में दिलाने की बात कही।

इसके बाद विश्वनाथ ने 12 लाख रुपए एडवांस भी ले लिए। रजिस्ट्री न कराने पर कई बार कहने पर गाली गलौज और धमकी देने लगा। इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश मिश्र ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें