div class=”f3e032cb”div
div
div
div class=”f46ba790″गुडंबा पुलिस युवक के विषय में जानकारी जुटा रही है।div
div class=”fe1b7d06″div
लखनऊ में एक किरायेदार पड़ोस में रहने वाली युवती को मां-बाप के काम पर जाने के बाद परेशान कर रहा है। जिसके बाद से युवती ने खुद को घर में कैद कर लिया है। सोमवार को करीबी ने युवक को युवती के साथ गलत हरकत करते देख परिजनों को सूचना दी। बेटी की इस हालत के पीछे इस तरह की घटना की जानकारी पर पिता ने गुडंबा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
div class=”
cf559a0e
b06c8b9b
“
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
कई दिनों से कर रहा है परेशान
जानकीपुरम में रहने वाले दिहाड़ी मजदूर की पत्नी का कहना है कि हम लोग एक किराए के मकान में रहते हैं। इंशाद खान नाम का युवक हमारे कमरे के ऊपर वाले हिस्से में रहता है। पति के साथ काम पर जाने के बाद वह मेरी बेटी के साथ अश्लीलता करता है। जिससे बेटी मानसिक तौर पर परेशान है। वह लगातार यह हरकतें कर रहा है।
बदनामी के डर से किसी को नहीं बताया
रविवार रात नौ बजे को उसको अकेला पाकर फिर गंदी हरकतें की। जिसको मेरे पड़ोसी ने देखकर जानकारी दी। जब बेटी से पूछताछ की तो बताया कि उसकी बदनाम करने की धमकी और हरकत से दहशत में है। वह उसके साथ कई बार गंदी हरकतें कर चुका है। बदनामी के डर से किसी को नहीं बताया। गुडंबा पुलिस के मुताबिक पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों और युवती के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

