Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर इलाके में देवर ने कमरे में घुसकर भाभी के कपड़े फाड़ दिए।

By admin · December 11, 2024 · 1 min read

लखनऊ के कृष्णा नगर इलाके में देवर ने कमरे में घुसकर भाभी के कपड़े फाड़ दिए। रेप करने की कोशिश की। इस दौरान छोटा बच्चा आ गया तो उसको भी धकेल दिया। जिससे उसकी आंखों में गंभीर चोट आई है। पुलिस मामला दर्ज करके जांच कर रही है।

शॉल खींचा, सलवार फाड़ा

विशेश्वर नगर आलमबाग की रहने वाली महिला ने शिकायत दर्ज कराई। महिला का आरोप है कि सोमवार को घर पर अकेली थी। तभी दोपहर 3 बजे पहली मंजिल पर कपड़े फैलाने गई थी। इस दौरान मौका पाकर महिला का देवर घर में घुस आया। महिला को अकेला देख उसे पीछे से पकड़ लिया और उसका शॉल घसीट दिया।

भतीजे की आंख में आई चोट

जिससे महिला गिर पड़ी। इसके बाद देवर ने उसका सूट फाड़ दिया। महिला खुद को बचाने के लिए शोर मचाने के लिए चिल्लाने लगी। तीन साल बेटा आवाज सुनकर पास आ गया। तभी देवर ने मासूम को धक्का मार दिया। जिससे उसकी बाई आंख में चोट आ गई और खून बहने लगा।

आरोपी अंकित घर में रखे सारे सामान में तोड़फोड़ करने लगा। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इंस्पेक्टर कृष्णा नगर का कहना है कि शिकायत और साक्ष्य के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने कहा-आपसी विवाद है

वहीं कृष्णा नगर थाना प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि पूर्व में भी इनका आपसी विवाद चल रहा है। आज मारपीट हुई है, जिसकी तहरीर मिली है तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगे की आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है।

और खबरें