Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

प्रयागराज में लगने जा रहे महाकुंभ को लोगों तक पहुंचाने में सोशल मीडिया इस बार बड़ी भूमिका निभाने जा रहा है।

January 3, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb”div

प्रयागराज में लगने जा रहे महाकुंभ को लोगों तक पहुंचाने में सोशल मीडिया इस बार बड़ी भूमिका निभाने जा रहा है। इसके लिए मेला प्राधिकरण की तरफ से विशेष तैयारी की गई है। जहां लोग मेला क्षेत्र में प्रवेश के पहले ही सोशल मीडिया के जरिए सभी जानकारियां एकत्र कर सकेंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा से लेकर रास्तों तक की अपडेट सोशल मीडिया के जरिए लोगों को उपलब्ध करायी जा रही है। इसके लिए मेला प्रशासन की तरफ से इंफ्लूएंसन को लगाया गया है।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce” data-google-query-id=””
div id=”google_ads_iframe_/28928716/Bhaskar/Article/M.DAB_AS_MID_300x250_0__container__”div
div
div

100 से अधिक इंफ्लूएंसर है तैनात

महाकुंभ की ब्रांडिंग के लिए इस बार मेला प्राधिकरण की तरफ से हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। मेले की तैयारियों से लेकर उसकी सुंदरता को प्रदर्शित करने के लिए मेला प्रशासन की तरफ से सोशल मीडिया इंफ्लूएसर लगाए गए है। जो महाकुंभ को सोशल मीडिया के जरिए जन जन तक पहुंचाएंगे। पहली बार श्रद्धालुओं को महाकुम्भ के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से पल पल की अपडेट मिलेगी। श्रद्धालु अपनी बात सेकेंडों में बड़े पुलिस अफसरों से लेकर पूरे महकमे तक पहुंचा पाएंगे। महाकुम्भ पुलिस ने सुरक्षा के चार ऐसे डिजिटल दरवाजे बनाए हैं, जिनके माध्यम से यह सबकुछ पल भर में किया जा सकेगा। इसके लिए लोगों को सिर्फ क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। इसके अलावा अखाड़ों में होने वाल आयोजन से लेकर शाही स्नान और अन्य जानकारियां भी आसानी से लोगों तक पहुंच सकेंगी। जिससे लोग घर बैठे ही मेल को लेकर सभी अपडेट जान सकेंगे।

सुरक्षित महाकुम्भ की तैयारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से इस बार महाकुम्भ को दिव्य और भव्य बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। जिससे देश दुनियां से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। विशेष तौर पर सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं की डिजिटल सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया गया है। अधिकारियों की माने तो पहली बार यहां चार प्रकार के ऐसे क्यूआर कोड जारी किए गए हैं, जिन्हें स्कैन करते ही महाकुम्भ सुरक्षा के चार डिजिटल दरवाजे खुल जाएंगे। यह दरवाजे एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब होंगे। इनके रास्ते सुरक्षित महाकुम्भ की पूरी तैयारी योजनाबद्ध तरीके से कर ली गई है।

सोशल मीडिया से ऐसे जोड़ेंगे क्यूआर कोड

महाकुम्भ पुलिस ने चार ऐसे क्यूआर कोड तैयार किए हैं, जिन्हें स्कैन करते ही श्रद्धालु सोशल मीडिया पर पुलिस के साथ जुड़ जाएंगे। इनमें एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब के लिए अलग अलग क्यूआर कोड बनाए गए हैं। जैसे किसी ने एक्स वाले क्यूआर कोड को स्कैन किया तो वह तुरंत कुम्भ मेला पुलिस के पेज पर ले जाएगा। यहां आप हर पल की अपडेट तो पाएंगे ही, साथ में मैसेज करके किसी भी प्रकार की समस्या की सूचना दे सकेंगे। वरिष्ठ अधिकारी आपके मैसेज पाते ही अलर्ट हो जाएंगे। एक्स की ही तरह ही यह सुविधा इंस्टाग्राम और यूट्यूब के साथ साथ फेसबुक पर भी उपलब्ध रहेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें