Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में गर्लफ्रेंड की मां को कुल्हाड़ी से काटा:प्रेमिका ने सुसाइड किया था, नाराज युवक ने महिला पर घात लगाकर हमला किया ?

By admin · August 10, 2025 · 1 min read

प्रतीकात्मक फोटो। - Dainik Bhaskar

लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में एक युवक ने महिला पर कुल्हाड़ी से हमला किया। शनिवार दोपहर को हुई इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिला को पहले बीकेटी के अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए बलरामपुर अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना बीकेटी थाना क्षेत्र के कठवारा गांव की है। अंजू गौतम (42) पत्नी राम लखन, जो बगहा थाना इटौंजा की रहने वाली हैं, रक्षाबंधन पर अपने बेटे मोहित के साथ मायके कठवारा में भाई जितेन्द्र को राखी बांधने आई थीं। दोपहर बाद जब वह मायके से ससुराल बगहा लौट रही थीं, तभी विनीत उर्फ गोलू रावत ने कठवारा शिवपुरी मार्ग पर कंदैला पुलिया के पास घात लगाकर उन पर हमला कर दिया।

बेटे को अस्पताल से छुट्‌टी मिली

अंजू के बेटे ने मां को बचाने का प्रयास किया, जिससे वह भी घायल हो गया। लोगों ने इसकी सूचना बीकेटी पुलिस को दी। पुलिस ने महिला को रामसागर मिश्र शौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। वहां से उन्हें बलरामपुर अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत अभी भी गंभीर है। बेटे का इलाज करके उसे घर भेज दिया गया है।

प्रेमिका ने कर लिया था सुसाइड

जानकारी के अनुसार, विनीत उर्फ गोलू रावत का अंजू की बेटी मोहिनी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी मिलने पर परिजनों ने बेटी को डांट-फटकार लगाई थी। इससे दुखी होकर लगभग डेढ़ महीने पहले मोहिनी ने घर में छत के कुंडे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। इसी बात से नाराज होकर विनीत ने यह हमला किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

और खबरें