Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में सपा छात्र सभा-महिला कार्यकर्ताओं का हंगामा:हजरतगंज में पुलिस से झड़प, बोले- अखिलेश और राहुल को तत्काल रिहा किया जाए

By admin · August 11, 2025 · 1 min read

लखनऊ में समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को हंगामा किया। दिल्ली में विपक्षी नेता राहुल-अखिलेश समेत तमाम नेताओं की गिरफ्तारी और चुनाव आयोग के खिलाफ बारिश के बीच जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस से उनकी झड़प हो गई। इसके कुछ देर बाद सपा महिला विंग की कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाला और विधान भवन और लोक भवन के सामने जोरदार प्रदर्शन किया।

हजरतगंज चौराहे पर दर्जनों की संख्या में जुटे प्रदर्शनकारियों ने बारिश के बावजूद धरना जारी रखा। इस दौरान पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई।

पहले प्रदर्शन की 3 तस्वीरें देखिए

लखनऊ में समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जमकर हंगामा किया।
लखनऊ में समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जमकर हंगामा किया।
दिल्ली में विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी और चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों को लेकर बारिश के बीच हजरतगंज चौराहे पर जमकर नारेबाजी की।
दिल्ली में विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी और चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों को लेकर बारिश के बीच हजरतगंज चौराहे पर जमकर नारेबाजी की।
हजरतगंज चौराहे पर दर्जनों की संख्या में जुटे प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हो गई।
हजरतगंज चौराहे पर दर्जनों की संख्या में जुटे प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हो गई।

पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान स्थिति बिगड़ने पर कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया। सपा छात्र सभा के पदाधिकारी महेंद्र यादव ने कहा- दिल्ली में गिरफ्तार किए गए सभी विपक्षी नेताओं को तत्काल रिहा किया जाए। चुनाव आयोग पर उठाए गए सवालों का आयोग को स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

सपा छात्र सभा के पदाधिकारी महेंद्र यादव ने कहा- दिल्ली में गिरफ्तार किए गए सभी विपक्षी नेताओं को तत्काल रिहा किया जाए।
सपा छात्र सभा के पदाधिकारी महेंद्र यादव ने कहा- दिल्ली में गिरफ्तार किए गए सभी विपक्षी नेताओं को तत्काल रिहा किया जाए।

चुनाव आयोग से कार्रवाई रोकने की मांग

महेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि बिहार चुनाव से पहले एसआईआर की प्रक्रिया शुरू करना निष्पक्ष चुनाव पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने मांग की कि इस प्रक्रिया को तुरंत रोका जाए। उन्होंने कहा- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में यह प्रदर्शन जारी रहेगा, जब तक सरकार हमारी मांगें मान नहीं लेती।

सपा महिला विंग ने भी खोला मोर्चा

समाजवादी छात्र सभा के बाद समाजवादी महिला विंग ने विधान भवन और लोक भवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी पुलिस से धक्का मुक्की और नोक-झोंक हुई। पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर एको गार्डन भेज दिया।

समाजवादी छात्र सभा के बाद समाजवादी महिला विंग ने विधान भवन और लोक भवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया।
समाजवादी छात्र सभा के बाद समाजवादी महिला विंग ने विधान भवन और लोक भवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान महिलाओं की पुलिस से धक्का मुक्की और नोक-झोंक हुई
इस दौरान महिलाओं की पुलिस से धक्का मुक्की और नोक-झोंक हुई

दिल्ली में सांसदों ने किया था प्रदर्शन

चुनाव में वोट चोरी का आरोप लगाते हुए विपक्ष के 300 सांसदों ने सोमवार को दिल्ली में संसद से चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च किया। इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश और डिंपल यादव समेत कई विपक्षी सांसदों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्हें पार्लियामेंट पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

कन्नौज से सांसद और सपा प्रमुख अखिलेश यादव प्रदर्शन के दौरान पुलिस की बैरिकेडिंग फांद गए। उन्होंने कहा- हमने चुनाव आयोग को 18 हजार डिलीटेड वोट की लिस्ट दी है। उपचुनाव में वोटों की लूट हुई। सरकार उन तमाम डीएम को सस्पेंड करे, जो इसमें शामिल थे। सांसद डिंपल यादव ने कहा कि यूपी उपचुनाव में बूथ कैप्चरिंग की गई।

3 तस्वीरें देखिए

अखिलेश यादव ने दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान बैरिकेडिंग फांदी।
अखिलेश यादव ने दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान बैरिकेडिंग फांदी।
राहुल गांधी ने कहा- यह संविधान को बचाने की लड़ाई है।
राहुल गांधी ने कहा- यह संविधान को बचाने की लड़ाई है।
संसद से चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च के दौरान डिंपल यादव बारिश में भीगती रहीं।
संसद से चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च के दौरान डिंपल यादव बारिश में भीगती रहीं।

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा- वो बात नहीं कर सकते, हकीकत यह है। सच्चाई देश के सामने है। यह लड़ाई राजनीतिक नहीं, संविधान को बचाने की है। यह एक व्यक्ति, एक वोट की लड़ाई है। हमें एक साफ-सुथरी वोटर लिस्ट चाहिए।

और खबरें