div class=”a88a1c42″
div
div class=”f3e032cb”
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div
लखनऊ में एक चेन स्नैचर का पीछा कर रहे युवक की स्कूटी में लुटेरों ने लात मार दी। इससे युवक सड़क पर खड़े पिकअप में जा घुसा और उसकी मौत हो गई। घटना लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce” data-google-query-id=””
div id=”google_ads_iframe_/28928716/Bhaskar/Article/M.DAB_AS_MID_300x250_0__container__”div
div
div
मृतक की पहचान अतुल कुमार जैन के रूप में हुई है। वह जिम जाने के लिए निकला था। चेन छीनने के बाद वह लुटेरों का स्कूटी से पीछा करने लगा था। 80 की स्पीड से स्कूटी चल रही थी। इस दौरान पीछे से आए चेन स्नैचर के साथियों ने स्कूटी में लात मार दी। स्कूटी स्लिप हुई, तो वह गिरकर पिकअप के नीचे चला गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बताया जा रहा है कि चेन छीनने के दौरान हुई धक्का-मुक्की में अतुल का बैलेंस खो गया। इसके बाद वह अतुल सड़क पर घिसटते हुए पिकअप से टकरा गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″सीसीटीवी में दिख रहा है कि अतुल घिसटते हुए पिकअप के नीचे आ जाता है।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″पिकअप हटने के बाद आसपास लोगों की भीड़ जुटने गई।div
divdiv
मां को नहीं है बेटे की मौत की खबर
अतुल के भाई आशीष का कहना है कि सुबह के वक्त अतुल पड़ोस में रहने वाली आंटी को जिम छोड़ने गया था। वहां से लौटने के दौरान 4 नंबर चौराहे से पहले उसकी स्कूटी को अपाचे बाइक ने टक्कर मार दी। इससे अतुल पिकअप के नीचे चला गया। उसे गंभीर चोट आई। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। अभी मां को अतुल की मौत के बारे में नहीं बताया गया है।
चोर-चोर चिल्लाते हुए एक गाड़ी के पीछे भागा
स्थानीय लोगों ने बताया कि अतुल चोर-चोर चिल्लाते हुए एक गाड़ी के पीछे भाग रहा था। तभी अपाचे सवार 2 लड़कों ने स्कूटी में लात मार दी। अतुल एवी सर्विस नाम से कूरियर और टूर एंड ट्रैवल का काम करता था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी।
वहीं, डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह का कहना है कि जांच के लिए 3 टीमें बनाई गई हैं। जो साक्ष्य सामने आएंगे, उनके हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।




