Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में ओवरब्रिज के नीचे बोरे में मिला नग्न शव:युवक के गले में बंधी थी रस्सी, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

By admin · October 15, 2025 · 1 min read

लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह विक्रम नगर ओवरब्रिज के नीचे एक युवक का नग्न शव बोरे में बंद मिला। शव के गले में रस्सी बंधी हुई थी, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। यह शव सब्जी मंडी के पास कूड़े के ढेर में बरामद हुआ।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू की। पारा थाने के प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह ने बताया कि शव की हालत देखकर प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का लग रहा है। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। युवक की उम्र करीब 28-30 साल लग रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि कोई सुराग मिल सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण पता चलेगा।

पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं।
पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं।

एडीसीपी ने की जांच-पड़ताल

एडीसीपी पश्चिम धनंजय कुशवाहा ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल की जांच की। उन्होंने कहा कि बोरे में युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं। घटना के खुलासे के लिए टीमें लगाई गई हैं। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

एडीसीपी पश्चिम धनंजय कुशवाहा ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
एडीसीपी पश्चिम धनंजय कुशवाहा ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

और खबरें