Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के ग्रैंड मास्टर गौरव ह्यूमन हुए बेस्ट मार्शल आर्ट्स कोच के अवार्ड से सम्मानित।

February 16, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

15 फरवरी 2026, लखनऊ में मुआय-थाई एसोसिएशन ने मार्शल आर्ट कोचों व प्रमोटरों को सम्मानित किया।

लखनऊ मुआय थाई एसोसिएशन व क्लोज कॉम्बैट स्पोर्ट्स एकेडमी, उत्तर प्रदेश ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से सीनियर मार्शल आर्ट्स कोच, बेस्ट मार्शल आर्ट कोच एवं प्रोमोटरों को लखनऊ में सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में नवनिर्वाचित चेअरमैन एस. पी. सिंह जी ने सभी कोचों को सर्टिफिकेट वह स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस कार्यक्रम में लखनऊ से सम्मलित मार्शल आर्ट्स की फील्ड के जानेमाने नाम ग्रैंड मास्टर गौरव सिंह चौहान उर्फ़ गौरव ह्यूमन को उनकी बनाई ‘स्पेशल रियलिटी बेस्ड स्ट्रीट सर्वाइवल’ कला ‘कल्कि आर्ट ऑफ सेल्फ़ डिफेन्स’ के लिए ‘बेस्ट मार्शल आर्ट्स कोच’ के अवार्ड से सम्मानित किया गया।

ग्रैंड मास्टर गौरव ने अपनी बातों में साझा किया कि वह अब तक देश-विदेश में 6,50,000 से अधिक महिलाओं और बच्चों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दे चुके हैं और उनके बनाये आत्मरक्षा प्रशिक्षण के मॉड्यूल से प्रदेश की 75 ज़िलों के प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों की लगभग 2.5 करोड़ छात्राओं को लाभान्वित किया जा चुका है।

इस अवसर पर लखनऊ मुआय- थाई के अध्यक्ष सुजीत सिन्हा, महासचिव धर्मेंद्र चौरसिया, कोषाध्यक्ष रोहित राज जी के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सभी सीनियर कोचों को सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मार्शल आर्ट के क्षेत्र में बढ़-चढ़कर कदम लेने के लिए उनको आभार प्रकट किया गया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें