Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

भाजपा नेता के बेटे और छात्र नेता में थी दोस्ती:लड़की को लेकर दुश्मनी हुई, गोरखपुर में घर पर चढ़कर तड़तड़ा दी गोलियां

February 23, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″div
div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div

गोरखपुर के कोतवाली क्षेत्र के अलीनगर उत्तरी में छात्रनेता उज्ज्वल यादव के घर शुक्रवार रात हुई फायरिंग के मामले में पुलिस अब घटना की तह तक पहुंचने में जुटी है। कोतवाली पुलिस मुख्य आरोपी आर्थक प्रताप सिंह और उसके साथियों को असलहा उपलब्ध कराने वाले स्रोत के बारे में पता कर रही है।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

साथ ही, जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी आर्थक और पीड़ित उज्ज्वल के बीच पहले गहरी दोस्ती थी। जो हाल के दिनों दुश्मनी में बदल गई। इसकी वजह युवती से बातचीत करने का विवाद है या कुछ और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हाल ही में यूनिवर्सिटी गेट पर छात्र नेता उज्जवल यादव ने एक विवादित पोस्टर लगाया था।

जिसे थोड़ी ही देर बाद नगर निगम प्रशासन ने हटवा दिया था। कई बार उज्जवल पोस्टर की वजह से भी हाइलाइट होता रहा है। वह गोरखपुर यूनिवर्सिटी का बीए थर्ड ईयर का छात्र भी है। यूनिवर्सिटी में कभी आर्थक और उज्जवल एक साथ देखे जाते थे। कई चुनावी जुलूस में दोनों साथ में शामिल हुए हैं।

div class=”f3e032cb “हाइलाइट होने के लिए उज्जवल लगाता रहता है पोस्टरdiv
div class=”f46ba790″हाइलाइट होने के लिए उज्जवल लगाता रहता है पोस्टरdiv
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID2_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

शुक्रवार रात करीब 11:20 बजे आर्थक प्रताप सिंह अपने साथियों महेश चौधरी, अनीश शुक्ला, सैफ अली और सक्षम शुक्ला के साथ आर्यनगर स्थित उज्ज्वल यादव के घर पहुंचा। आरोपियों ने घर के बाहर कई राउंड फायरिंग की और उज्ज्वल की मां संध्या यादव से मारपीट भी की।

कहां से मिला असलहा, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद मोहल्ले में दहशत फैल गई थी। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों को असलहा कहां से मिला और किसने उपलब्ध कराया। इसके लिए विशेष टीम गठित की गई है जो हर उस एंगल से जांच कर रही है जहां से असलहा मिलने की संभावना हो सकती है। पुलिस जांच में सामने आया कि बेतियाहाता निवासी आर्थक प्रताप सिंह और सपा से जुड़े छात्रनेता उज्ज्वल यादव के बीच कभी गहरी दोस्ती थी। दोनों साथ में समय बिताते थे और सामाजिक-राजनीतिक गतिविधियों में भी साथ दिखते थे। लेकिन हाल के दिनों में इनके बीच किसी बात को लेकर मतभेद बढ़ गए। पुलिस की माने तो विवाद की वजह युवती हो सकती है।

div class=”f3e032cb “मुख्य आरोपी आर्थक सिंह को असलहा रखने का शौक हैdiv
div class=”f46ba790″मुख्य आरोपी आर्थक सिंह को असलहा रखने का शौक हैdiv

सूत्रों के मुताबिक, दोनों के बीच युवती से बातचीत को लेकर कहासुनी हुई थी, जो धीरे-धीरे इतनी बढ़ी कि दोस्ती दुश्मनी में बदल गई। पुलिस इस एंगल से भी गहनता से जांच कर रही है और युवती से भी पूछताछ की संभावना है। छात्रनेता की मां संध्या देवी की तहरीर पर कोतवाली थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर आर्थक प्रताप सिंह, देवरिया के रहने वाले विपिन और सूर्यकुंड के अनीश शुक्ला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनके अलावा दो अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश में गोरखपुर के अलावा देवरिया और कुशीनगर जिले में दबिश दे रही है।

छात्र नेता की मां को मारे थप्पड़, पुलिस से माफी मांगी

गोरखपुर में फॉर्च्यूनर कार से पहुंचे बदमाशों ने सपा छात्र नेता के घर पर फायरिंग की। मां ने विरोध किया, तो उनके साथ मारपीट की। मुंह दबाकर उन्हें थप्पड़ जड़े। आरोपी बार-बार छात्र नेता के बारे में पूछ रहे थे।

इसी बीच छात्रा नेता ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोच लिया। वहीं, घर 100 मीटर दूर खड़ी फॉर्च्यूनर से अन्य 3 आरोपी भाग गए।

उधर, गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपी पुलिस के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे। बोले- हम लोग अच्छे घर के हैं, आगे से गलती नहीं करेंगे। लेकिन, पुलिस ने जब रिकॉर्ड खंगाला, तो तीनों पर पहले से कई गंभीर मुकदमे दर्ज मिले।

फायरिंग की वजह छात्र नेता और आरोपी आर्थक सिंह का आपसी झगड़ा बताया जा रहा है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। घटना 20 फरवरी को कोतवाली थाना क्षेत्र के अलीनगर उत्तरी मोहल्ले में हुई। इसका सीसीटीवी फुटेज आज (रविवार) सामने आया।

div class=”f3e032cb “सीन 1- 3 युवक तमंचे के साथ सपा छात्र नेता उज्ज्वल यादव के घर पहुंचे।div
div class=”f46ba790″सीन 1- 3 युवक तमंचे के साथ सपा छात्र नेता उज्ज्वल यादव के घर पहुंचे।div
div class=”f3e032cb “सीन 2- तीनों युवकों ने छात्र नेता की मां को धमकाया इसके बाद उन्हें थप्पड़ मारे।div
div class=”f46ba790″सीन 2- तीनों युवकों ने छात्र नेता की मां को धमकाया इसके बाद उन्हें थप्पड़ मारे।div

अलीनगर उत्तरी मोहल्ले में रहने वाले उज्ज्वल यादव एक छात्र नेता हैं। वह अपनी मां संध्या और पिता के साथ रहते हैं। उज्ज्वल की मां संध्या ने बताया- 20 फरवरी की रात करीब 11 बजे आर्थक सिंह अपने साथियों के मेरे घर पहुंचा।

घर के बाहर वह चिल्ला रहा था- उज्ज्वल कहां है, उसे बुलाओ, उसकी हत्या कर देंगे। शोर सुनकर मैं दरवाजे के पास आई। वहां आर्थक सिंह अपने 2 साथियों के साथ तमंचा लेकर खड़ा था।

आर्थक ने गालियां देते हुए उज्ज्वल को बुलाने के लिए कहा। मैंने शांत होने के लिए कहा तो मेरा मुंह दबाकर थप्पड़ मारे। संध्या यादव की शिकायत पर आर्थक सिंह, महेश चौधरी, अनीश शुक्ला, सैफ अली, सक्षम शुक्ला और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने जगन्नाथपुर बरही कोठी के रहने वाले आर्थक सिंह, अनीश शुक्ला और विपिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आर्थक सिंह, अनीश शुक्ला और विपिन छात्र नेता के घर गए, जबकि अन्य 3 लड़के कार में बैठे रहे थे।

div class=”f3e032cb “घटना के बाद छात्र नेता के घर पहुंची पुलिस।div

div class=”f46ba790″घटना के बाद छात्र नेता के घर पहुंची पुलिस।div

divdiv

एक युवक तमंचा लेकर घर के बाहर आता है। वह कुछ देर तक वहां खड़ा रहता है, फिर लौट जाता है। थोड़ी देर बाद वह 2 अन्य युवकों के साथ वापस आता है। इसके बाद दरवाजा खटखटाता है और फायरिंग शुरू कर देता है।

गोली की आवाज सुनकर छात्र नेता उज्ज्वल यादव की मां बाहर निकलती हैं। इस पर आरोपी उनके साथ मारपीट करते हैं। गालियां देते हुए वहां से जाने लगते हैं। लेकिन, कुछ कदम दूर जाकर फिर लौट आते हैं।

पिस्टल लहराते हुए जान से मारने की धमकी देते हैं। इस दौरान उज्ज्वल की मां उनके पैरों पर गिरकर मिन्नतें करती हैं, लेकिन वे गाली देते रहते हैं। फिर मां को थप्पड़ जड़ देते हैं। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले जाते हैं।

div class=”f3e032cb “घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।div
div class=”f46ba790″घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।div
divdiv

अवैध पिस्टल से चलाई थी गोली

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने अवैध पिस्टल से गोलियां दागी थीं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे। कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने पूरी घटना कबूल कर ली। बताया कि वे पूरी साजिश रचकर आए थे। उज्ज्वल यादव के घर से कुछ दूरी पर अपनी लक्जरी गाड़ी खड़ी कर दी थी, जिसमें उनके अन्य साथी बैठे थे।

बर्थडे में बनी योजना, दोस्त के लिए चलाई गोलियां

19 फरवरी को आर्थक सिंह का जन्मदिन था। इस दौरान आर्थक, अनीश शुक्ला और विपिन ने जमकर शराब पार्टी की थी। इस दौरान अनीश ने उज्ज्वल यादव से अपनी दुश्मनी के बारे में बताया था।

इसके बाद एक मत होकर सभी ने उज्ज्वल पर हमला करने की साजिश रची। फिर 20 फरवरी की रात भी आर्थक ने दोस्तों के साथ पार्टी की। इसके बाद सभी एक साथ उज्ज्वल के घर गए और फायरिंग की।

div class=”f3e032cb “आर्थक सिंह, अनीश शुक्ला और विपिन को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। तीनों ने हाथ जोड़कर माफी मांगी।div
div class=”f46ba790″आर्थक सिंह, अनीश शुक्ला और विपिन को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। तीनों ने हाथ जोड़कर माफी मांगी।div
divdiv

आर्थक पर दर्ज हैं 5 मुकदमे

आर्थक सिंह के पिता आदित्य सिंह भाजपा से जुड़े हैं। उस पर साल- 2022 में कैंट थाने में आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके अलावा कैंट में ही मारपीट का केस दर्ज है। खोराबार में गैर इरादत हत्या और मारपीट का केस दर्ज है। कुशीनगर के रामकोला थाना में डांसर के साथ गैंगरेप, हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट व 7 सीएलए एक्ट में मुकदमा दर्ज है।

आर्थक के साथी अनीश शुक्ला पर हत्या की कोशिश, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट समेत 4 मुकदमे दर्ज हैं। विपिन कुमार उर्फ आलोक कुमार सिंह पर देवरिया और गोरखपुर के थानों में कुल 5 मुकदमे दर्ज हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें