Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

बाराबंकी में करंट लगने से दो चचेरे भाइयों की मौत:खेत में सिंचाई करते समय पोल से उतरा करंट, अधिकारियों ने मदद का दिया आश्वासन

March 1, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb” बाराबंकी जिले के कोतवाली क्षेत्र के रतौली गांव में रविवार सुबह एक घटना में दो चचेरे भाइयों की करंट लगने से मौत हो गई। वे अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। इस घटना से गांव में गम का माहौल है।div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

गांव निवासी राम कुमार (पुत्र राम लखन) और साहब प्रसाद (पुत्र श्रीराम) सुबह करीब आठ बजे अपने खेत में पानी लगा रहे थे। इसी दौरान खेत के पास स्थित एक बिजली के पोल में अचानक करंट आ गया। दोनों किसान अनजाने में उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।

div class=”f3e032cb “div
div class=”f46ba790″div

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करंट लगते ही दोनों जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें करंट से अलग किया। हालांकि, तब तक दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम गांव पहुंची। नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से जानकारी ली। अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और हर संभव सरकारी सहायता का आश्वासन दिया।

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रशासन ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जांच और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें