Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के मुंशी पुलिया स्थित पुलिस चौकी से वायरलेस सेट चोरी हो गया।

By admin · March 16, 2026 · 1 min read
तस्वीर एआई जनरेटेड है। - Dainik Bhaskar

लखनऊ के मुंशी पुलिया स्थित पुलिस चौकी से वायरलेस सेट चोरी हो गया। सिपाही ड्यूटी के दौरान वायरलेस सेट रखकर गया था। तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे पार कर दिया। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।

ट्रैफिक पुलिस में तैनात हेड कॉन्स्टेबल महताब सागर ने बताया कि शुक्रवार को उनकी ड्यूटी मुंशी पुलिया चौराहे पर लगी थी। ड्यूटी के दौरान उनका वायरलेस सेट डिस्चार्ज हो गया। जिसे उन्होंने पास स्थित ट्रैफिक पुलिस बूथ में रख दिया और चौराहे पर लगे जाम को हटवाने में लग गए।

काली टी-शर्ट पहने युवक बूथ में घुसा

इस दौरान रात करीब 8 बजकर 16 मिनट पर काली टी-शर्ट पहने एक युवक बूथ में घुसा और वायरलेस सेट चोरी कर फरार हो गया। कुछ देर बाद जब महताब सागर बूथ में पहुंचे तो वायरलेस सेट गायब मिला।

पुलिस कर रही चोर की तलाश

इसके बाद उन्होंने मुंशी पुलिया चौकी पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जिसमें चोरी की पूरी वारदात कैद मिली। इंस्पेक्टर गाजीपुर राजेश मौर्य ने बताया मुकदमा दर्ज करके सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस युवक की पहचान में जुटी है।

और खबरें