Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।

कॉमनवेल्थ गेम्स में अलीगढ़ के लाल गुलवीर सिंह ने 10,000 मीटर में जीता रजत, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने दी बधाई

July 30, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

लखनऊ: 29 जुलाई, 2026

प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं अतरौली विधायक संदीप सिंह ने अलीगढ़ जनपद के ब्लॉक बिजौली स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय, सिरसा के पूर्व छात्र गुलवीर सिंह द्वारा कॉमनवेल्थ गेम्स की 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतने पर हार्दिक बधाई दी है।

संदीप सिंह ने कहा कि गुलवीर सिंह की यह उपलब्धि केवल अलीगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण से अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का तिरंगा गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों और युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने, खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उनकी प्रतिभा निखारने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में खेल अवसंरचना के विस्तार, प्रशिक्षण सुविधाओं के विकास और खिलाड़ियों के सम्मान व प्रोत्साहन के लिए प्रभावी नीतियां लागू की गई हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देखने को मिल रहे हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *