Skip to content
September 23, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
लखनऊ

दीक्षांत उत्सव के समापन पर हिंदी विभाग में पुरस्कार वितरण, निबंध में प्रेम प्रकाश और भाषण में अनमोल तिवारी प्रथम

July 30, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

लखनऊ: 29 जुलाई, 2026

लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में आज हिंदी तथा आधुनिक भारतीय भाषा विभाग द्वारा दीक्षोत्त्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के 69वें दीक्षांत समारोह के पूर्व विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी छात्रों के सम्मान एवं दीक्षांत सप्ताह के समापन के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. पवन अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्षता करते हुए कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो. अरविंद मोहन ने कहा कि सभ्यताएं करवट लेती रहती हैं और छात्र ही इन सभ्यताओं के निर्माण के कर्णधार हैं। विशिष्ट अतिथि संस्कृति निदेशक प्रो. अंचल श्रीवास्तव ने कहा कि हिंदी विभाग सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ मिलकर निरंतर ऐसे आयोजन करता रहता है।
इसके बाद भाषण, निबंध और काव्य पाठ प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. अलका पांडे ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. योगेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो. हिमांशु सेन, प्रो. श्रुति, प्रो. ममता तिवारी, डॉ. सेंथिल कुमार, डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. सीमा यादव सहित शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता परिणाम:
‘हिन्दी: लोकल से ग्लोबल’ विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अनमोल तिवारी, द्वितीय कल्याणि विहंगा, तृतीय आशना चौरसिया और सांत्वना पुरस्कार सौम्या अवस्थी ने प्राप्त किया।
‘भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था कैसे बना?’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रेम प्रकाश मिश्रा (पीएचडी कोर्स वर्क), द्वितीय शुभम त्रिवेदी (परास्नातक), तृतीय आकाश कुमार प्रजापति (परास्नातक) और सांत्वना पुरस्कार अनमोल तिवारी (परास्नातक) ने प्राप्त किया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *