Skip to content
September 23, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
राज्य

युवाओं के सुरक्षित भविष्य और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की दिशा में ऐतिहासिक कदम

July 30, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

पेपर लीक व अनुचित साधनों के दोषियों को अब मिलेगा शीघ्र और कठोर दंड

युवाओं के सपनों से खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई रियायत नहीं
-केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ: 29 जुलाई 2026

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में आज लोकसभा में पारित ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026’ युवाओं के सुरक्षित भविष्य और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है।
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस विधेयक के माध्यम से पेपर लीक और अन्य अनुचित साधनों में संलिप्त दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि दो माह के भीतर जांच पूरी करने का प्रावधान, चार्जशीट दाखिल होने के बाद तीन माह के भीतर ट्रायल पूरा करने का लक्ष्य तथा विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था दोषियों को शीघ्र और कठोर दंड दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
उन्होंने कहा कि इन प्रभावी प्रावधानों से परीक्षा प्रणाली अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और विश्वसनीय बनेगी तथा मेहनती एवं प्रतिभाशाली युवाओं के हितों की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
श्री मौर्य ने कहा कि सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि युवाओं के सपनों और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के लिए अब कोई रियायत नहीं होगी। प्रत्येक प्रतिभाशाली विद्यार्थी को निष्पक्ष अवसर उपलब्ध कराना और उसके उज्ज्वल भविष्य की रक्षा करना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार युवाओं के हितों की रक्षा, परीक्षा प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और भर्ती व्यवस्था की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर ठोस एवं निर्णायक कदम उठा रही है। यह विधेयक युवाओं के विश्वास को और मजबूत करने के साथ ही देश की परीक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ एवं जवाबदेह बनाएगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *