मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरोजिनी नगर में किसान पथ के पास 5 एकड़ भूमि नए परिसर के लिए आवंटित की है।
अकादमी के अध्यक्ष डॉ. रतिशंकर त्रिपाठी ने बताया कि अप्रैल में स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान संस्थान की समस्याओं और विस्तार की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई थी। मुख्यमंत्री ने मांगों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल भूमि आवंटन का निर्णय लिया। इस कार्य में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की अहम भूमिका रही।







